{"_id":"5e331d2e8ebc3e7d5a7cc512","slug":"lekhpal-s-death-banda-news-knp5415072137","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
बबेरू। तहसील क्षेत्र के मरका गांव में तैनात लेखपाल सुभाषचंद्र (55) पुत्र शिवनारायन पटेल की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस सड़क दुर्घटना बता रही है। वह बुधवार की शाम बाइक से अपने पैतृक गांव कैरी (बिसंडा) गया था।
देर रात अछाह गांव के पास सड़क में घायल और बेहोश अवस्था में मिला। पुलिस उसे सीएचसी लाई। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। कोतवाली के एसएसआई धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि वाहन की टक्कर से मौत हुई है।
वाहन की तलाश की जा रही है। एसडीएम महेंद्र प्रताप ने मृतक के घर पहुंचकर सांत्वना जताई। एक अन्य घटना में कोतवाली क्षेत्र के सतन्याव गांव निवासी बिजली संविदा कर्मी चुन्नीलाल (35) पुत्र वसंतलाल गुरूवार को उमरहनी गांव में प्राइवेट बस की टक्कर से घायल हो गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया है।