फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Leaving Krishna, the political stalwart lost in his own stronghold

Banda News: कृष्णा को छोड़ अपने ही गढ़ में हार गए राजनीतिक सूरमा

Wed, 05 Jun 2024 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Leaving Krishna, the political stalwart lost in his own stronghold
बांदा। सांसद आरके सिंह पटेल को जनता की नाराजगी भारी पड़ी। विजेता सपा की कृष्ण पटेल ने अपने विधानसभा क्षेत्र बबेरू में तो सर्वाधिक वोट हासिल ही किए, आरके पटेल के क्षेत्र मानिकपुर और मयंक के क्षेत्र नरैनी में भी सेंध लगाई। यहां की जनता ने उन्हें जिताने में अहम भूमिका निभाई। भाजपा प्रत्याशी की लाज सिर्फ बांदा विधानसभा में बची। उन्हें यहां सर्वाधिक 77720 वोट मिले।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में इस बार बांदा-चित्रकूट के मतदाताओं ने साइकिल को खूब रफ्तार दी। सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी पूर्व मंत्री शिवशंकर पटेल की पत्नी कृष्ण पटेल ने अपने गढ़ बबेरू में जमकर वोट बटोरे। सपा विधायक विशंभर सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी। उन्हें 94901 वोट मिले। भाजपा के आरके पटेल ने 60512 व बसपा के मयंक ने 40641 वोट हासिल किए।
विज्ञापन

इसी तरह बसपा प्रत्याशी मयंक द्विवेदी के क्षेत्र नरैनी विधान सभा में कृष्णा पटेल ने 85239 वोट पाए। भाजपा के आरके पटेल को 60512 व बसपा के मयंक द्विवेदी को 40641 वोट मिले। मयंक अपने ही गढ़ में बड़ी मात खा गए। बांदा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। यहां कृष्णा पटेल ने 73823 मत हासिल किए, जबकि भाजपा को यहां 77720 वोट हासिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा को मतदाताओं ने यहां 28471 वोटों पर ही समेट दिया। चित्रकूट विधानसभा में भी साइकिल खूब दौड़ी और कमल मुरझाया। कृष्णा ने यहां 90712 मत हासिल किए। जबकि भाजपा को 62247 और बसपा को 64281 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी व दो बार सांसद रहे आरके पटेल को उनके ही गढ़ में जनता ने आइना दिखाया। यहां सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी कृष्ण पटेल ने 62480 वोट हासिल किए। जबकि आरके पटेल 60565 में ही सिमट गए। बसपा को यहां 56068 वोट ही मिल सके।



लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों को विधानसभावार मिले मत :
विधानसभा कृष्णा पटेल (सपा) आरके पटेल (भाजपा) मयंक द्विवेदी (बसपा)
बबेरू 94901 60512 40641
नरैनी 85239 69190 46003
बांदा 73823 77720 28471
चित्रकूट 90712 62247 64281
मानिकपुर 62480 60565 56068
योग 407155 330234 235464
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed