फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Leakage wastes water, villagers yearn for every drop

Banda News: लीकेज से पानी बर्बाद, ग्रामीण बूंद-बूंद को तरसे

Sun, 15 Mar 2026 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 15 Mar 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Leakage wastes water, villagers yearn for every drop

विज्ञापन
नरैनी। क्षेत्र के पनगरा गांव में जल निगम की लापरवाही के कारण पेयजल संकट है। गांव में बनी टंकी से जलापूर्ति की जाती है पर पाइपलाइन में लीकेज से ग्रामीणों की जलापूति नहीं हो रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बाद भी विभाग ने समस्या का समाधान नहीं किया है।
जल निगम ने पुरानी पाइपलाइन हटाकर गांव में अस्थायी जल आपूर्ति लाइन डाली थी। इस अस्थायी लाइन में कई जगह लीकेज है। इस कारण पानी बर्बाद हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले लीकेज कम था। तब पानी मिल जाता था। अब इतना बढ़ गया है कि पीने के लिए भी पानी नहीं मिल पाता है। दिन-रात पानी बर्बाद होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन


रामप्रसाद मिश्रा उर्फ नन्ना, राहुल द्विवेदी, शोभित निगम, मातादीन यादव, अमित गौतम, विष्णुकांत अवस्थी और शिवकांत मिश्रा आदि ग्रामीणों ने बताया कि समस्या की जानकारी विभागीय अधिकारियों को कई बार दी गई है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं कराया गया है। उनका कहना है कि समस्या की जानकारी कई बार विभागीय अधिकारियों को दी गई। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं कराया गया है। गांव के लोगों ने विभाग से जल्द से जल्द पाइपलाइन की मरम्मत कराने की मांग की है। वे चाहते हैं कि गांव में जलापूर्ति को सुचारू रूप से बहाल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed