{"_id":"613a4f598ebc3ec77609cbbd","slug":"lawyers-movement-paid-off-deputy-registrar-removed-banda-news-knp6512068131","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों का आंदोलन रंग लाया, उपनिबंधक हटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों का आंदोलन रंग लाया, उपनिबंधक हटीं
विज्ञापन
अतर्रा। उप निबंधक के स्थानांतरण को लेकर 29 दिन से आंदोलित वकीलों को आखिरकार सफलता मिल गई। महानिरीक्षक निबंधक डा. रोशन जैकब ने उप निबंधक विजय लक्ष्मी यादव को उप महानिरीक्षक निबंधन कार्यालय झांसी से संबद्ध कर दिया है।
बृहस्पतिवार को वकीलों ने इस जीत पर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। उधर, बार संघ अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आम सभा की बैठक हुई। जिसमें उप निबंधक के विरुद्ध की गई कार्रवाई पर चर्चा की।
वकीलों ने इसे संघ की जीत बताते हुए हड़ताल को वापस लेने की बात कही। संघ ने आम सहमति से उप निबंधक के विरुद्ध चल रही हड़ताल वापस लेने का एलान किया। कहा कि सभी अधिवक्ता शुक्रवार से रोज की तरह काम पर लौट आएंगे।
विज्ञापन
अध्यक्ष ने इस जीत के लिए स्टांप वेंडर, वादकारी, दस्तावेज लेखक आदि का आभार जताया। पूर्व अध्यक्ष अमर सिंह राठौर ने कहा कि यह जीत वकीलों की एकता का परिणाम है।
महासचिव बृजमोहन सिंह राठौर, एल्डर्स कमेटी सदस्य चंद्रभान त्रिपाठी, विनोद तिवारी, निवर्तमान महासचिव मनेाज द्विवेदी, दिलदार वर्मा, सूरज बाजपेयी, संजय श्रीवास्तव, सुशील गुप्ता, धीरेंद्र सिंह, छोटेलाल, छोटेलाल अवस्थी, अनपत सैनी, शिवमूर्ति मिश्रा आदि मौजूद रहे।