फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   latter

खाद्यान्न न देने पर भाजपा नेता ने दी विपणन अधिकारी को धमकी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
latter
एप्प द्वारा ------- अतर्रा (बांदा)। गरीबों को खाद्यान्न बांटने के नाम पर 100-100 कुंतल गेंहू और चावल की मांग कर रहे सत्तारूढ़ दल के नेताओं ने क्षेत्रीय खाद्य विपणन अधिकारी को जान से मारने की धमकी दी है। क्षेत्रीय खाद्य विपणन अधिकारी समीर शुक्ला ने डीएम व संभागीय खाद्य नियंत्रक सहित जिला खाद्य विपणन अधिकारी को भेजे पत्र में आरोप लगाया है कि नरैनी विधायक के नाम पर गरीबों को वितरण के लिए भाजपा नेता 100-100 कुंतल गेहूं व चावल देने का दबाव बना रहे हैं। उनके स्पष्ट इनकार कर देने पर मंगलवार की देर शाम उनके कार्यालय में दो लोग आये और विधायक के निर्देश की अवहेलना करने पर गंभीर परिणाम भुगतने के लिए धमकाया। जान से मारने की भी धमकी दी l इस घटना से वह आहत व सदमे में हैं। भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्रीय खाद्य विपणन अधिकारी ने उप जिलाधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, यूपी फूड एवं सिविल सप्लाई इंस्पेक्टर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष को भी पत्र भेजा है। उधर, नरैनी विधायक राजकरण कबीर का कहना है कि उनकी छवि को धूमिल करने की साजिश है। उन्हें बदनाम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed