{"_id":"cbad85beaedbe3c3efd1d37f6ab9e08a","slug":"late-latif-officer-arrived-on-the-first-day-4-teacher-absent-counselling-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले ही दिन अफसर आए लेट-लतीफ, काउंसिलिंग से 4 टीचर अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले ही दिन अफसर आए लेट-लतीफ, काउंसिलिंग से 4 टीचर अनुपस्थित
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 25 Feb 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीचरों की पदोन्नति के लिए बुधवार को डायट में काउंसिंलग शुरू हुई। 266 टीचरों में 262 टीचर शामिल हुए। उधर, तमाम टीचर्स ने मंडलायुक्त को ज्ञापन देकर काउंसिलिंग में मनमानी का आरोप लगाया। सभी महिला और विकलांग टीचरों की देर शाम तक काउंसलिंग हुई।
विज्ञापन
बीएसए, डीआईओएस समेत काउंसिलिंग समिति के सदस्य उपस्थित रहे। काउंसलिंग कराने आईं महिला टीचरों को दोपहर तक भूखे-प्यासे अधिकारियों का इंतजार करना पड़ा। बीएसए के इंतजार में अन्य समिति सदस्य भी बैठे रहे। दो बजे काउंसलिंग शुरू हुई तो अफरा-तफरी का माहौल हो गया। समझाने-बुझाने के बाद टीचर शांत हुए।
विज्ञापन
उधर, वरिष्ठता के बावजूद पदोन्नति सूची से बाहर हो जाने वाले कई टीचरों ने अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाया। मंडलायुक्त को सौंपे ज्ञापन में कहा कि बीएसए द्वारा नियम विरुद्ध काउंसलिंग कराई जा रही है। शासन से रिक्त पदों के मुताबिक पदोन्नति करने के आदेश थे, पर रिक्त पदों का खुलासा नहीं किया गया। यह उनके अधिकारों का हनन है।
विज्ञापन
शासनादेश के मुताबिक पूर्व माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान, गणित, भाषा व सामाजिक विषय के शिक्षकों को पदोन्नति से अनिवार्य रूप से भरा जाना है लेकिन इसकी अनदेखी की जा रही है।
ज्ञापन देने वालों में बाबूराम प्रजापति, वीरेंद्र सिंह पटेल, अरविंद कुमार, कुलदीप कुमार, जयनारायण, अमित, सुरेंद्र, राकेश, निशांत चौरसिया, आनंद कुमार, आशुतोष गौतम, अशोक कुमार, भावेश शर्मा, संदीप, सुरेश आदि शामिल रहे।