{"_id":"6a8c97a04eeff6157e0a647b","slug":"lapses-found-in-residential-schools-action-proposed-against-administrators-banda-news-c-12-1-knp1100-1628627-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: आवासीय विद्यालयों में मिलीं खामियां, प्रबंधकों पर कार्रवाई प्रस्तावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: आवासीय विद्यालयों में मिलीं खामियां, प्रबंधकों पर कार्रवाई प्रस्तावित
विज्ञापन
फोटो-22-एक आवासीय विद्यालय में निरीक्षण करते अधिकारी। स्रोत: प्रशासन

11 निजी आवासीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण
सात में भोजन और चार में सुरक्षा व्यवस्था अधूरी
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। डीएम के निर्देश पर रविवार को जनपद के 11 निजी आवासीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। जांच में कई विद्यालयों में बच्चों की भोजन, सुरक्षा और दैनिक उपयोग की सुविधाओं में कमियां मिलीं। इन कमियों के संबंध में संबंधित विद्यालयों के प्रबंधकों और संचालनकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई प्रस्तावित की जा रही है।
जांच में आरबीएस मांटेसरी पब्लिक स्कूल, सर्वोदय नगर बांदा और चंद्रशेखर पब्लिक स्कूल, तिंदवारी रोड बांदा में आवासीय विद्यालय का संचालन नहीं मिला। वहीं स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल, सर्वोदय नगर बांदा, स्वामी रामकृष्ण परमहंस आवासीय विद्यालय, अतर्रा रोड बबेरू और स्वामी विवेकानंद आवासीय विद्यालय, अतर्रा रोड बबेरू में बेसिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में आवासीय व्यवस्था संचालित मिली।
माध्यमिक शिक्षा से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में हरि प्रसाद सिंगरौर आवासीय विद्यालय, औगासी रोड बबेरू, तथागत ज्ञान स्थली पब्लिक स्कूल, अतर्रा, बूटूबाई आवासीय विद्यालय, ओरन रोड अतर्रा, सर्वोदय इंटर कॉलेज, अमलोखर कमासिन, सरस्वती विद्या मंदिर, शास्त्री नगर बांदा और महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज, जमालपुर बांदा में आवासीय विद्यालय संचालित मिला।
विज्ञापन
जांच अधिकारियों ने विद्यालयवार कमियों की रिपोर्ट तैयार की है। प्रशासन की ओर से संबंधित विद्यालयों के प्रबंधकों और संचालनकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई प्रस्तावित की जा रही है। आवासीय विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा, भोजन और मूलभूत सुविधाओं में मिली कमियों को लेकर प्रशासन ने गंभीरता दिखाई है।
बीएसए अव्यक्तराम तिवारी ने बताया कि तीन विद्यालय संचालकों को नोटिस जारी किया है। वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि उन्हें अभी इस संबंध में कोई आदेश नहीं मिला है।
-- -
सात विद्यालयों में भोजन व्यवस्था में मिली कमी
जांच में सात विद्यालयों में आवासीय बच्चों के भोजन के लिए डाइनिंग टेबल, किचन शेड आदि की उपयुक्त व्यवस्था नहीं मिली। सात विद्यालयों में बच्चों को दिए जाने वाले भोजन के सैंपल की जांच भी नहीं कराई जा रही थी। दो विद्यालयों में खाद्यान्न स्टोर की व्यवस्था नहीं मिली। सर्वोदय इंटर कॉलेज अमलोखर, कमासिन में बच्चों के भोजन के लिए कोई मीनू निर्धारित नहीं पाया गया।
-- -
चार विद्यालयों में सुरक्षा इंतजाम भी अधूरे
चार विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी, आवागमन पंजिका और गार्ड की व्यवस्था नहीं मिली। दो विद्यालयों में बच्चों का छात्र परीक्षण नहीं कराया गया था। वहीं दो विद्यालयों में दैनिक उपभोग की आवश्यक सुविधाओं का अभाव पाया गया।