{"_id":"57094dca4f1c1b302dc810f4","slug":"lamp-foundation-students-honored","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिराग फाउंडेशन ने छात्राओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिराग फाउंडेशन ने छात्राओं को किया सम्मानित
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 10 Apr 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
मेधावी छात्राओं के साथ फाउंडेशन अध्यक्ष डॉ. शबाना और डॉ. सबीहा रहमानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। महिला कल्याण संगठन चिराग फाउंडेशन ने स्नातक कक्षाओं की मेधावी छात्राओं को शाबासी के साथ मेडल और इनामों से सम्मानित किया। साथ ही एक गरीब की बेटी की शादी के लिए आर्थिक मदद और शादी का सामान उपहार के रूप में दिया है।
विज्ञापन
शुक्रवार की शाम रफीक नर्सिंगहोम सभागार में फाउंडेशन की वार्षिक बैठक में फाउंडेशन द्वारा गोद लीं गईं 55 बालिकाओं को उनकी सफलता पर शाबासी दी गई। महिला डिग्री कालेज की सबसे मेधावी और प्रतिभाशाली छात्रा प्रतीक्षा वाजपेयी (एमए द्वितीय वर्ष) को ‘स्व. अजीज बानो मेमोरियल गोल्ड मेडल’ दिया गया। यह सम्मान फाउंडेशन अध्यक्ष डॉ. शबाना हर वर्ष अपनी मां मरहूम अजीज बानो की याद में मेधावियों को प्रदान करतीं हैं।
विज्ञापन
महिला डिग्री कालेज की वर्षा सोनी, शालनी पाठक, नौशीन खां और सैय्यदा जैदी (सभी बीए प्रथम) वर्ष को भी सम्मानित किया गया है। फाउंडेशन संरक्षक डॉ. मोहम्मद रफीक ने संस्था के पांच वर्ष पूरे होने पर खुशी जताते हुए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
इस मौके पर एक निर्धन कन्या नौशीन की शादी के लिए फाउंडेशन की ओर से आर्थिक मदद दी गई। इसका चेक कन्या की मां को डॉ. शबाना और डॉ. सबीहा ने सौंपा। डॉ. एमडी शरीफ और सीमा नंदा ने भी कुछ उपहार सामग्रियां दीं।
डॉ. मोनिका सक्सेना ने छात्राओं को उच्च शिक्षा हासिल कर आत्मनिर्भर बनने को कहा। बिरजिश मंजर, नंदिता गोयल, विमला गुप्ता, शाहिदा बेगम, डॉ. प्रज्ञा प्रकाश, फहमीदा निसार, संध्या अग्रवाल, शमाना जैदी, बेगम उज्ज्मा जमां, आमना जमां सहित कासिफ हुसैन आदि शरीक रहे। डॉ. सबीहा रहमानी ने नात, गीत, नोहा और कविताएं भी सुनाईं।