फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Lakhs stolen from mobile shop under the police station's nose

थाने की नाक तले मोबाइल दुकान से लाखों की चोरी

Mon, 11 May 2020 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen from mobile shop under the police station's nose
तिंदवारी (बांदा)। थाने से चंद कदम दूर चोरों ने मोबाइल की दुकान का शटर काटकर लाखों रुपये का सामान पार कर दिया। कई कीमती मोबाइल भी चुरा ले गए।
विज्ञापन

सैमरा गांव निवासी सुनील सिंह की पुलिस थाने के नजदीक मोबाइल व सर्विस सेंटर की दुकान है। रविवार की रात दुकान का शटर काटकर चोर अंदर दाखिल हो गए और 40 कीमती एंड्रॉयड फोन तथा एक वीडियो कैमरा चुरा ले गए। चोरी गए सामान की कीमत लगभग पांच लाख रुपये बताई गई है।

सोमवार को सुबह फुटपाथ पर दुकान लगाए सब्जी विक्रेताओं ने दुकान मालिक को घटना की सूचना दी। व्यापारी सुनील ने चोरों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। थाने से चंद कदम दूर चोरों द्वारा शटर काटे जाने की पुलिस को भनक तक नहीं लगी। इससे लोगों में आक्रोश भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed