फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   lakadbaggha ne kiya hamla

Banda News: जंगली जानवर से तीस मिनट भिड़ा रहा किसान

Tue, 17 Jan 2023 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
lakadbaggha ne kiya hamla
खप्टिहाकलां (बांदा)। केन नदी के किनारे एक लकड़बग्घे ने किसान पर हमला कर दिया। किसान ने करीब 30 मिनट तक उससे मुकाबला किया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से पीटकर जानवर को मार डाला। घायल किसान को तिंदवारी सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहाकलां कस्बा के छनिहा डेरा निवासी किसान दयाराम (35) सोमवार को कचरा बस्ती में एक तेरहवीं में शामिल होने गए थे। वहां से रात 10 बजे घर लौटते समय केन नदी के पास एक लकड़बग्घे ने उन पर हमला कर दिया। दयाराम ने हौसला दिखाते हुए जानवर का मुकाबला किया और मदद के लिए चिल्लाते रहे । करीब 30 मिनट तक चले हमले में वह बुरी तरह घायल हो गए। इसी बीच उनकी चीखें सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से पीटकर लकड़बग्घे को मार डाला। इसके बाद एंबुलेंस बुलाकर घायल दयाराम को सीएचसी में भर्ती कराया। उनके शरीर पर कई जगह पंजों के निशान हैं। कस्बे के शिव शंकर तिवारी और सुभाष चंद्र गुप्त ने बताया कि वन विभाग के अफसरों को भी घटना की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed