{"_id":"645e9bd88fdefa85550cc084","slug":"laborer-dies-after-being-hit-by-goods-train-banda-news-c-12-1-229751-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: मालगाड़ी की चपेट में आकर मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: मालगाड़ी की चपेट में आकर मजदूर की मौत
Sat, 13 May 2023 01:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 13 May 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
बांदा। ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मामला आत्महत्या का है या फिर हादसे का जांच की जा रही है। मजदूर अपनी ननिहाल में रहता था।
अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के कैलाश नगर निवासी रोहित यादव (21) गुुरुवार की शाम घर से निकला था। खुरहंड और अतर्रा के बीच स्थित रेल लाइन में उसका शव पड़ा मिला। चरवाहों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आधार कार्ड से शव की शिनाख्त की। मृतक के बड़े भाई मनोज यादव ने बताया कि 20 दिन पहले वह मुंबई से आया था।
चार भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक समेत सभी भाई अपने नाना श्रीपाल और नानी पर्वतिया के साथ बचपन से रह रहे थे। मनोज ने बताया कि उनका पैतृक गांव नरैनी कोतवाली क्षेत्र के मुतियारी है। मृतक अविवाहित था। इंस्पेक्टर मनोज शुक्ला ने बताया कि मृतक रेल लाइन में भैंस चराने गया था। ट्रेन की चपेट में आया या कूदकर जान दी। यह स्पष्ट नहीं हो रहा है।