फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   laborer died in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में मजदूर की मौत

Sat, 26 Jun 2021 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
laborer died in suspicious circumstances
बांदा/अतर्रा। संदिग्ध हालात में मजदूर की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि नशे की हालत में दंपती के बीच विवाद के बाद पति फांसी पर झूल गया। हालांकि उसका शव जमीन पर मिला। चाचा ने हत्या की आशंका जताई है। हैरत की बात है कि कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी नहीं है, जबकि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। उधर, चेन्नई में महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के फूटाकुआं निवासी मुकेश (41) का शनिवार को सुबह किसी बात पर पत्नी से विवाद हो गया। कुछ देर बाद मुकेश का कमरे में शव पड़ा मिला। पत्नी मोहनी ने परिजनों को बताया कि विवाद के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन उसे जिला अस्पताल ले आए। यहां डाक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक के चाचा गरीबदास ने बताया कि मुकेश झाड़ू बनाकर परिवार का गुजर-बसर करता था।
विज्ञापन

मुकेश शराब के नशे में घर पहुंचा था। उसकी पत्नी भी पहले से शराब के नशे में थी। इसी बात पर दोनों के विवाद हो गया। उसने हत्या की आशंका जताई है। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भास्कर मिश्र का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। वह असलियत पता कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कालिंजर कस्बा निवासी मुन्ना खां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 25 वर्षीय पुत्री शबीना बानो पति इमाम हुसैन के साथ चेन्नई में रहती थी। पति शराब के नशे का आदी था और आए दिन पैसों के लिए पत्नी के साथ मारपीट करता था। शबीना की मारपीट कर हत्या कर दी और चुपके से शव को चेन्नई से अपने गांव थाना क्षेत्र के जरूहा ले आया। दफनाने का प्रयास ही किया जा रहा था कि इसकी जानकारी उन्हें हो गई।
पिता की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 6 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह गौर ने बताया कि पिता की तहरीर पर एसआई सुधीर चौरसिया को मौके पर भेजकर एसडीएम की मौजूदगी में पंचनामा कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामला चेन्नई से जुड़ा है। जरूरत पड़ी तो वहां की पुलिस की भी मदद ली जाएगी।
खेत में पेड़ पर किशोर का शव लटका मिला
बांदा। बकरी चराने गए किशोर का संदिग्ध हालात में शव खेत में बबूल के पेड़ पर रस्सी में लटका मिला। परिजन हत्या या आत्महत्या के बारे में स्पष्ट नहीं बता पा रहे। हालांकि पुलिस आत्महत्या मान रही है। घटना मटौंध थाना क्षेत्र के करछा गांव की है। शनिवार को सुबह बबूल के पेड़ पर रस्सी के फंदे में पंकज (14) का शव लटका मिला। घटनास्थल की दूरी घर से लगभग आधा किमी बताई गई।
कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर आ गई। मृतक के भाई नरेंद्र ने बताया कि वह बकरियां चराने के लिए खेत गया था। फांसी लगाने की घटना से परिवार के लोग अचंभित हैं। फिलहाल घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। थाना इंस्पेक्टर रामजी सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
पेट्रोल डाल युवक ने खुद को जिंदा जलाया
बांदा। पेट्रोल डालकर युवक ने खुद को जिंदा फूंक जला लिया। बचाने में मां भी गंभीर रूप से झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक प्रवासी मजदूर था। परिजन आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं कर सके। गिरवां थाना क्षेत्र के बहोरवा पुरवा में बलवीर के पुत्र कमलेश (24) ने शनिवार की सुबह कमरे में खुद के ऊपर पेट्रोल उड़ेलकर जान दे दी। लपटों में घिरे बेटे की चीख सुनकर पहुंची मां मुन्नी देवी ने उसे बचाने का प्रयास किया।

शोर-शराबा सुन अन्य परिजन और पड़ोसी आ गए। दोनों की बमुश्किल आग बुझाई और नाजुक अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां कुछ देर बाद कमलेश ने दम तोड़ दिया। मां मुन्नी का इलाज हो रहा है। परिजनों ने बताया कि कमलेश दिल्ली में मजदूरी करता था। लॉकडाउन में वह वापस घर आया था। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed