फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Laborer consumed poison due to dispute, died

Banda News: मजदूर ने कलह के कारण खाया जहर, मौत

Sun, 12 May 2024 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Laborer consumed poison due to dispute, died
बांदा। शराब पीने के कारण घर में रोज-रोज की कलह से क्षुब्ध होकर मजदूर ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे पहले बबेरू सीएचसी फिर जिला अस्पताल ले गए। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। यहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कोर्रम गांव निवासी पवन कुमार (43) ने शुक्रवार की रात नौ बजे करीब नशे की हालत में जहर खा लिया। उसकी रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। भतीजे शिवमूरत ने बताया कि शराब के नशे का आदी था। ईंट गारा का काम करता था। प्रतिदिन शाम के समय शराब पीकर घर आने पर पत्नी नीलू देवी से विवाद होता था।
विज्ञापन

घटना वाले दिन में उसका पत्नी से विवाद हुआ था। जिस पर वह पत्नी से कहकर गया था कि न रहूंगा न दारू पियूंगा। कहकर मजदूरी करने गया था शाम को उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। उसके दो पुत्रियां व एक पुत्र है। चार भाइयों में सबसे छोटा था। बबेरू इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह ने बताया कि मृतक शराब के नशे का आदी था। नशे में उसने जहर खाकर खुदकुशी की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed