{"_id":"67a25939b6ff6f203f0b90c0","slug":"laborer-commits-suicide-by-hanging-himself-from-a-tree-banda-news-c-212-1-sknp1006-121678-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पेड़ से फंदा लगाकर मजदूर ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पेड़ से फंदा लगाकर मजदूर ने दी जान
विज्ञापन
बबेरू (बांदा)। मजदूर ने खेत में लगे बबूल के पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों ने देखा तो परिजनों को जानकारी हो सकी। परिजन खुदकुशी की वजह आर्थिक तंगी बता रही है। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के भदेहदू के परसुवा पुरवा निवासी प्रमोद वर्मा (35) ने मंगलवार को सुबह घर से करीब 500 मीटर की दूर खेत में बबूल के पेड़ से साफी से फंदा लगा लिया। ग्रामीणों ने देखा तो उन्होंने परिजनों को जानकारी दी।
मां रन्नू देवी व पिता रामभवन वर्मा ने बताया कि प्रमोद मुंबई में रहकर कमाता था। वहां काम न मिलने से वह दो माह पहले गांव आया था। यहां भी मजदूरी करने के लिए जाता था। घर में आर्थिक तंगी है।
25 दिन पहले उसकी पत्नी सुमन के एक बेटी का जन्म भी हुआ है। आर्थिक तंगी से परेशान होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है।
समाजसेवी पीसी पटेल ने बताया कि तीन भाई और चार बहनों में सबसे बड़ा था। भूमिहीन था। तीन पुत्रियां लक्ष्मी (8), चांदनी (6), शिवानी (25 दिन) व बेटा प्रांशु (4) है। बबेरू कोतवाली इंस्पेक्टर बलराम सिंह ने बताया कि परिजन आर्थिक तंगी की वजह से परेशान रहना बता रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।