{"_id":"5da4bec48ebc3e013a3e4ff1","slug":"kshatriya-society-should-take-inspiration-from-prithviraj-banda-news-knp5197216134","type":"story","status":"publish","title_hn":"पृथ्वीराज से प्रेरणा ले क्षत्रिय समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पृथ्वीराज से प्रेरणा ले क्षत्रिय समाज
विज्ञापन
हमीरपुर विधायक युवराज सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट करते क्षत्रिय महासभा के युवक।
- फोटो : BANDA
बांदा। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरके सिंह ने कहा है कि क्षत्रिय समाज को पृथ्वीराज सिंह चौहान से प्रेरणा लेनी चाहिए। तराई के युद्ध में पृथ्वीराज ने गुलामी स्वीकार नहीं की, बल्कि स्वाधीन जीवन जीने और अपने राज्य की रक्षा के लिए जीवन को न्योछावर कर दिया।
रविवार को चिल्ला रोड स्थित मैरिज हॉल में महासभा के तत्वावधान में दशहरा मिलन समारोह आयोजित हुआ। साथ ही हमीरपुर के नवनिर्वाचित विधायक युवराज सिंह को सम्मानित भी किया गया। महासभा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह कछवाह ने कहा कि अन्याय के विरुद्ध क्षत्रिय समाज संगठित होकर आगे आए और अपने बाहुबल को साबित करे।
हमीरपुर सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने कहा कि विघटनकारी शक्तियों के कारण क्षत्रिय समाज से अलग हुए क्षत्रियों का सम्मान किया जाना चाहिए। विधायक युवराज सिंह ने कहा कि परिवार और समाज की संपूर्ण रक्षा के लिए क्षत्रियों का संगठित होना जरूरी है। महासभा जिलाध्यक्ष राम सिंह कछवाह ने विधायक युवराज सिंह की सराहना करते हुए कहा कि संगठित होकर चलने की नसीहत उन्हीं से मिली।
विज्ञापन
संयोजक रमजोर सिंह चंदेल ने कहा कि समाज की रक्षा के लिए ही क्षत्रिय समाज का जन्म हुआ है। कृषि महाविद्यालय कृष्ण सिंह तोमर ने शिक्षा और संगठित कोष पर जोर दिया। जयराम सिंह ने कहा कि क्षत्रियों को श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेना चाहिए। समारोह में श्याम सिंह, बलवान सिंह, महेश राठौर, अभय प्रताप, लोकेंद्र सिंह, गजेंद्र प्रताप सिंह, रवि सिंह, दिवान सिंह तोमर, विवेक सिंह कछवाह, सुशील सिंह, विक्रम सिंह, सोनू सिंह, जयकरन परिहार आदि शामिल रहे। सामूहिक भोज भी हुआ।
महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर चढ़ाए फूल
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बांदा इकाई ने सोमवार को सिविल लाइन स्थित महाराणा प्रताप चौक पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा में फूल चढ़ाकर पुष्पांजलि दी। प्रतिमा स्थल की सफाई की।
प्रदेश अध्यक्ष विवेक सिंह कछवाह और जयराम सिंह ने कहा कि हर माह प्रशासन महाराणा प्रताप चौक की सफाई कराए। इसके लिए नगर पालिका को भी अवगत कराया गया है। कहा कि प्रशासन प्रतिमा का उचित रखरखाव नहीं करता तो क्षत्रिय समाज करेगा। ब्यूरो