Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Klinger Warriors and Shajar Kings Live Match

कालिंजर वारियर्स और शजर किंग्स ने जीते मैच

Fri, 14 Dec 2018 11:28 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Published by: ASIF ASIF Updated Fri, 14 Dec 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
Klinger Warriors and Shajar Kings Live Match
बल्लेबाजी करता शजर किंग्स टीम का बैट्समैन। - फोटो : अमर उजाला

प्रीमियर लीग सीजन-2 में शुक्रवार को चौथे दिन कालिंजर वारियर्स और शजर किंग्स ने मैच जीते। हिम्मत सिंह व रविकुमार गिल्लू मैन आफ दि मैच घोषित किए गए। 

विज्ञापन

पहला मैच कालिंजर वारियर्स और सैंड डायमंड्स के बीच हुआ। वारियर्स ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 125 रन बनाए। राहुल यादव ने 46 व साहिल अहमद ने 36 रन बनाए। सैंड डायमंड्स के अमित ने 2 विकेट लिए। जवाब मे सैंड डायमंड्स टीम सिर्फ 120 रन पर सिमट गई। कालिंजर वारियर्स के हिम्मत सिंह मैन आफ द मैच बने।  
विज्ञापन


दूसरे मैच मे शजर किंग्स और केन रोवर्स के बीच मुकाबला हुआ। केन रोवर्स ने शजर किंग्स को पहले बल्लेबाजी के लिए कहा। सात विकेट खोकर शजर किंग्स ने 126 रन बनाए। पौरूष सिंह ने सर्वाधिक 37 रनों का योगदान दिया। प्रविश सिंह ने 29 और अमित यादव ने 16 रन बनाए। केन रोवर्स के वीरेंद्र सिंह ने 2  और राहुल सिंह चौहान व मोहम्मद मुकीम ने 1-1 विकेट लिए। जवाब मे केन रोवर्स 6 विकेट खोकर 119 रनों के साथ मैच हार गई। राममिलन गुप्ता व मानस त्रिपाठी ने 33-33 रनों का योगदान दिया। शजर किंग्स के रविकुमार गिल्लू मैन आफ द मैच रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीए के तत्वावधान में चल रहे बांदा प्रीमियर लीग मैच के मौके पर पूर्व खिलाड़ी कैलाश चंद्र मेहरा, कलक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी सईद अहमद, छंगा सिंह ने खिलाडिय़ों का परिचय कर मैच की शुरूआत कराई। नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू, डीसीए अध्यक्ष विनोद यादव, सचिव वासिफ जमा खां, राममिलन, अखिलेश यादव, अभय श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव, अनिल अवस्थी समेत खेल प्रेमी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed