{"_id":"5783de904f1c1ba55313d88d","slug":"killed-in-bus-collision-the-tempo-woman-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस ने टेंपो में मारी टक्कर, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस ने टेंपो में मारी टक्कर, महिला की मौत
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 11 Jul 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबेरू। बस की टक्कर से टेंपो सवार महिला की मौत हो गई। पांच यात्री घायल हो गए। घटना से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर आवागमन ठप कर दिया। लगभग एक घंटे बाद पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम खत्म कराया। बस और टेंपो चालक फरार हैं।
विज्ञापन
सोमवार को दोपहर पल्हरी गांव जा रहे टेंपो को बांदा-बबेरू मार्ग पर बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव के पास पीछे से आ रही प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। टेंपो क्षतिग्रस्त हो गया। टेंपो पर सवार 40 वर्षीय अनवरिया पत्नी बहराम खां की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
धौसड़ (तिंदवारी) गांव निवासी पन्नालाल (75) और उनकी पत्नी जैबुन (70), विनोद कुमार (29) पुत्र दशरथ निवासी अलिहा, रहमान (40) पुत्र रमजान खां निवासी बबेरू, विशेश्वर (42) निवासी मुरवल घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। गंभीर हालत में पन्नालाल, जैबुन और विशेश्वर को जिला अस्पताल रेफर किया गया। दुर्घटना होते ही बस व टेंपो के चालक भाग निकले।
विज्ञापन
उधर, गुस्साए ग्रामीणों ने बांदा-बबेरू मार्ग पर अवरोध लगाकर आवागमन ठप कर दिया। देर तक जाम से वाहनों की दोनों ओर कतारें लग गई। तहसीलदार ओपी त्रिपाठी ने कोतवाली पुलिस के साथ ग्रामीणों को समझा-बुझाकर एक घंटे बाद जाम खत्म कराया। मृतका अनवरिया का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।