फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   kharapatavaar se khareeph kee phasal bachaane kee salaah

खरपतवार से खरीफ की फसल बचाने की सलाह

Tue, 11 Aug 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
kharapatavaar se khareeph kee phasal bachaane kee salaah
बांदा। कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक ने किसानों को खरपतवार से फसल को बचाने की सलाह दी है। कहा कि खरपतवार का सीधा असर फसल उत्पादन पर पड़ता है। खरीफ के मौसम में बुंदेलखंड क्षेत्र में धान, तिल और दलहनी फसलों में उर्द व मूंग की खेती की जा रही है।
विज्ञापन

कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक प्रो.जीएस पवार ने बताया कि धान की फसल में चौड़ी पत्ती वाले खरपतवार सहित जंगली सावा, मोथा व अन्य उगने वाले खरपतवार के नियंत्रण के लिए विषपायरी वैक्सोरियम 200 मिलीलीटर को 120 लीटर पानी में घोल बनाकर प्रति एकड़ के हिसाब से छिड़काव करें। यह दवा नोमिनी गोल्ड, एडोरा, पावर आदि विभिन्न नामों से बाजार में उपलब्ध है। दलहनी फसलों में उर्द, मूंग में साधारणतया चौड़ी पत्ती, संकरी पत्ती और मोथा खरपतवार बहुत उगते हैं। अगर फसल में खरपतवार की मात्रा ज्यादा है तो ऐसे में खरपतवारनाशी इमेजाथापर का पानी में घोल बनाकर छिड़काव से फायदा होगा। इस खरपतवारनाशी का प्रयोग खरीफ की अन्य दलहनी फसलों जैसे अरहर में भी छिड़काव किया जा सकता है।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक ने बताया कि रसायन के छिड़काव के समय मुंह को अच्छी तरह ढक कर रखें। ग्लव्स पहन लें। खेत में धान, उर्द, मूंग या सब्जी की फसल लगाई हो और उसमें खरपतवार की अधिकता हो तो रसायनों का प्रयोग न करें। तब खरपतवार को हाथ से ही उखाड़कर नष्ट करना बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed