फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Keep chairs for farmers, feed jaggery

किसानों के लिए रखें कुर्सियां, खिलाएं गुड़

Tue, 04 Jan 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Keep chairs for farmers, feed jaggery
Keep chairs for farmers, feed jaggery - फोटो : BANDA
बांदा/खुरहंड। धान खरीद केंद्रों में किसानों को बैठने की कुर्सी, छाया, गुड़, बिस्कुट, पानी आदि की व्यवस्था की जाए। किसानों का भुगतान समय से किया जाना सुनिश्चित हो। यह निर्देश डीएम अनुराग पटेल ने सोमवार को यहां
विज्ञापन

मंडी समिति स्थित क्रय केंद्र के निरीक्षण के दौरान दिए। डीएम ने किसान सेवा सहकारी समिति और अतर्रा में मंडी समिति का निरीक्षण किया।
खुरहंड में विपणन केंद्र प्रभारी अखिलेश चंद द्विवेदी और पीसीएफ के सुरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि 49 किसानों से 42.25 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। इनमें 41 किसानों का 72 लाख 936 रुपये भुगतान किया जा चुका है। 8 किसानों का आधार लिंक न होने से भुगतान नहीं हो पा रहा। डीएम ने किसान सेवा सहकारी समिति और सहकारी संघ का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। यहां सोमवार को 500 बोरी खाद आई है। 88 किसानों को 497 बोरी और 3 किसानों को डीएपी की 4 बोरी बांटी गई है। डीएम ने टोकन और लाइन से खाद बांटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने मंडी समिति अतर्रा में धान खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। यहां बताया गया कि 8633.60 क्विंटल धान खरीदा गया है। 98 किसानों को एक करोड़ 67 लाख 49 हजार 184 रुपये का भुगतान किया जा चुका है। डीएम ने शेष 16 किसानों का भुगतान शीघ्र करने के निर्देश दिए। किसानों ने डीएम को बताया कि जिस दिन का टोकन मिलता है उस दिन खरीद नहीं होती। बैठने आदि की भी व्यवस्था नहीं है। डीएम ने शासनादेश का हवाला देकर कहा कि किसानों को जलपान की व्यवस्था कराई जाए। वापस मुख्यालय लौटते समय डीएम ने कई स्थानों पर जरूरतमंद असहायों को कंबल बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed