फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   kanpur coronavirus cases covid 19 pandemic, Coronavirus news in banda, Mukhtar Ansari Corona infected

बांदा: बंदियों को पैरोल पर रिहा करने की कवायद, शासन के आदेश का इंतजार, बाहुबली मुख्तार सहित 82 बंदी हो चुके संक्रमित

Wed, 05 May 2021 09:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 05 May 2021 09:02 PM IST
सार

पिछले वर्ष कोरोना काल में 41 बंदियों को आठ सप्ताह की पैरोल पर रिहा किया गया था। कोरोना संक्रमण की पहली लहर में बड़ी संख्या में जेल में निरुद्ध बंदियों के संक्रमित होने के बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पिछले वर्ष मार्च माह में 41 बंदियों को आठ सप्ताह के पैरोल पर रिहा किया गया था।

विज्ञापन
kanpur coronavirus cases covid 19 pandemic, Coronavirus news in banda, Mukhtar Ansari Corona infected
कारागार में तैनात सुरक्षा कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में एक बार फिर बांदा जेल में निरुद्ध सजायाफ्ता व विचाराधीन बंदियों को पैरोल पर रिहा करने की कवायद हो गई। जल्द एक सैकड़ा से अधिक बंदी पैरोल पर रिहा हो सकते हैं। फिलहाल जेल प्रशासन को शासन के आदेश का इंतजार है।
विज्ञापन


पिछले वर्ष कोरोना काल में 41 बंदियों को आठ सप्ताह की पैरोल पर रिहा किया गया था। कोरोना संक्रमण की पहली लहर में बड़ी संख्या में जेल में निरुद्ध बंदियों के संक्रमित होने के बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पिछले वर्ष मार्च माह में 41 बंदियों को आठ सप्ताह के पैरोल पर रिहा किया गया था।
विज्ञापन


हालांकि बाद में दो सप्ताह की अवधि और बढ़ा दी गई थी लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने महामारी का रूप ले लिया है। जेल में बंदियों के कोरोना संक्रमित होने के बाद एक बार फिर जेल में निरुद्ध छोटे अपराधों के सजायाफ्ता व विचाराधीन बंदियों को पैरोल पर रिहा करने का निर्णय लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारागार अधीक्षकों से ऐसे बंदियों की सूची तलब की है। जेल प्रशासन ने सजायाफ्ता व विचाराधीन बंदियों की सूची तैयार करना शुरू कर दी है। कारागार अधीक्षक प्रमोद तिवारी ने बताया कि सजायाफ्ता बंदियों की सूची तैयार हो गई है।

ऐसे आधा सैकड़ा से अधिक बंदी चिह्नित किए गए हैं। विचाराधीन बंदियों के लिए संबंधित न्यायालयों से आदेश प्राप्त करना होगा। तभी उनकी रिहाई संभव है। हालांकि अभी शासन की ओर से बंदियों को पैरोल पर रिहा करने संबंधी कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। 

बाहुबली मुख्तार सहित 82 बंदी हो चुके संक्रमित
जेल में अब तक 82 बंदी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें एक बंदी की मौत भी हो चुकी है। मौजूदा समय में जेल में बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी सहित दो बंदी कोरोना संक्रमित हैं। जिन्हें जेल में बने आइसोलेशन बैरक में रखा गया है। नए बंदियों के जेल आने पर रोक लगा दी गई है। उनके लिए अलग से शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डॉयट) में अस्थायी जेल खोली गई है। जहां पर वे 14 दिन तक क्वारंटीन रखे जा रहे हैं। रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें मुख्य जेल में भेजा जा रहा है।

पिछले वर्ष रिहा चार बंदी अभी तक नहीं लौटे जेल
कोरोना संक्रमण की पहली लहर में पिछले वर्ष मार्च माह में यहां के 41 सजायाफ्ता व विचाराधीन बंदी पैरोल पर रिहा किए गए थे। इनमें चार बंदी अभी तक वापस नहीं आए। इनकी गिरफ्तारी के लिए जेल प्रशासन ने नवंबर माह में पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा था लेकिन पुलिस अब तक बंदियों को गिरफ्तार कर जेल लाने में नाकाम रही। 20 बंदी पैरोल खत्म होने पर समय से जेल वापस आ गए आए थे। 17 बंदी एक माह की देरी से लौटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed