{"_id":"570559d64f1c1b216fc8110a","slug":"kamal-singh-will-contest-the-election-from-chitrakoot-banda","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट के कमल सिंह बांदा से लड़ेंगे चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट के कमल सिंह बांदा से लड़ेंगे चुनाव
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 07 Apr 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
कमल सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। समाजवादी पार्टी ने 13वें दिन ही सदर सीट से अपना प्रत्याशी बदल दिया। देवराज गुप्ता के स्थान पर अब कमल सिंह मौर्य को प्रत्याशी घोषित किया है। मौर्य करीब डेढ़ दशक से चित्रकूट जनपद मेें रह रहे हैं। टिकट कटने की खबर मिलते ही देवराज विरोधियों को कोसते हुए लखनऊ रवाना हो गए। यह खबर आते ही यहां सपाई गलियारों मेें राजनीति गरमा गई।
विज्ञापन
सपा ने 25 मार्च को घोषित 142 प्रत्याशियों की सूची में बांदा सदर सीट से देवराज गुप्त को प्रत्याशी घोषित किया था। साथ ही तिंदवारी से दीपा सिंह गौर प्रत्याशी बनाई गई हैं। प्रचार की दौड़ में देवराज आगे रहे। इसी बीच 13वें दिन बुधवार को सपा हाईकमान द्वारा देवराज के स्थान पर कमल सिंह मौर्या को प्रत्याशी घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता शिवपाल सिंह यादव द्वारा जारी पत्र में फतेहपुर जनपद की तीन और बांदा की एक सीट के प्रत्याशी बदले हैं। यह खबर यहां आते ही सपा के गलियारों में राजनीति गरमा गई। माना गया कि गुटबंदी रंग लाई। हालांकि नए प्रत्याशी कमल सिंह की घोषणा को लेकर भी लोग हैरत में हैं।
विज्ञापन
कमल सिंह यूं तो मूल रूप से बांदा जनपद के कैरी गांव के रहने वाले हैं। लेकिन पिछले डेढ़ दशक मेें चित्रकूट में रह रहे हैं। सपा में राजनीति भी चित्रकूट से ही शुरू की। चित्रकूट के सपा जिलाध्यक्ष भइयालाल यादव ने इसकी पुष्टि भी की। उन्होंने बताया कि वह मौर्य चित्रकूट जनपद में सपा के जिला सचिव और राज्य कार्यकारिणी सदस्य रह चुके हैं।