फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Kalinjar Fort will glow in milky light.

Banda News: दूधिया रोशनी में चमकेगा कालिंजर किला

Sun, 20 Sep 2026 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 20 Sep 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Kalinjar Fort will glow in milky light.
बांदा। रात के अंधेरे में अब कालिंजर किले की ऐतिहासिकता दूधिया रोशनी में निखरेगी। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किले के चारों ओर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इसके लिए 2.16 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

राजकीय निर्माण निगम की ओर से यह काम कराने के लिए टेंडर भी जारी किए गए हैं। किले के रास्ते व आसपास स्ट्रीट लाइट की पुरानी व्यवस्था है जो धीरे-धीरे जीर्ण-शीर्ण हो चुकी है। ऐसे में शाम होने के बाद यहां पर अंधेरा छाने लगता है। ऐसे में स्ट्रीट लाइट का कार्य होने से यहां रात के समय भी रौनक बनी रहेगी। विंध्य पर्वतमाला में करीब 800 फीट की ऊंचाई पर स्थित कालिंजर किला चंदेलकालीन स्थापत्य और बुंदेलखंड के समृद्ध इतिहास का महत्वपूर्ण केंद्र है।
विज्ञापन

किले में नीलकंठ मंदिर के अलावा सीता सेज, पाताल गंगा, पांडव कुंड, भैरव कुंड और कोटितीर्थ समेत कई ऐतिहासिक स्थल हैं। कालिंजर में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ी है। वर्ष 2022 में करीब 1.35 लाख पर्यटक पहुंचे थे। वर्ष 2024 में बढ़कर करीब 6.25 लाख हो गए। वर्ष 2025 में जनवरी से जुलाई तक करीब 4.03 लाख पर्यटक यहां पहुंच चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन विभाग किले और आसपास की सुविधाओं को विकसित कर हेरिटेज टूरिज्म को बढ़ावा देने पर जोर दे रहा है। बरसात में हरी पहाड़ियों और प्राकृतिक छटा के बीच किले का नजारा और आकर्षक हो जाता है। अब प्रकाश व्यवस्था होने से पर्यटकों को दिन के साथ रात में भी किले के आसपास बेहतर वातावरण मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed