{"_id":"64ac5d9dae49a24cb70e9344","slug":"kabre-purvas-power-system-has-not-improved-banda-news-c-212-1-bnd1001-323-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: कबरे पुरवा की नहीं सुधरी बिजली व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: कबरे पुरवा की नहीं सुधरी बिजली व्यवस्था
विज्ञापन
नरैनी। तहसील क्षेत्र के कबरे पुरवा अंश खानपुर में पिछले 18 दिनों से बिजली नहीं है। सोमवार को गांव के लगभग 50 ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर एसडीएम से शिकायत की।
कबरे पुरवा अंश खानपुर में पिछले 22 जून से बिजली खराब है। बिजली आपूर्ति न होने से बारिश की वजह से गांव में मच्छरों का प्रकोप चल रहा है। छोटे-छोटे बच्चे गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। बिजली विभाग का लाइनमैन गांव आता है तो कभी कहता है कि ट्रांसफार्मर खराब है तो कभी कहता है कि केबल खराब है।
गांव वालों ने बताया कि तीन बार जनसुनवाई पोर्टल में शिकायत की है। 20 बार बिजली हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। गांव के सुनील, राकेश, जगप्रसाद, अमरपाल, राजेश, धीरज, राहुल, रामपाल, अनिल, महेश आदि ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।