फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Junior Engineers closed CUG phones

अवर अभियंताओं ने बंद किए सीयूजी फोन

Tue, 21 Sep 2021 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Junior Engineers closed CUG phones
बांदा। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन ने अपने आंदोलन के चौथे चरण में मंगलवार को जिला मुख्यालय पर 48 घंटे का क्रमिक उपवास धरना शुरू किया। इस अवधि में यहां भी सभी जूनियर इंजीनियर अपने सीयूजी मोबाइल बंद रखेंगे।
विज्ञापन

संगठन अपनी 18 सूत्री मांगों को लेकर लगातार शासन और प्रबंधन का ध्यान आकर्षित करा रहा है। ज्ञापन उपवास आदि पूर्व में भी किए हैं, लेकिन मांगों पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन

मंगलवार को यहा मंडल स्तरीय ध्यानाकर्षण धरना उपवास मुख्य अभियंता कार्यालय परिसर में शुरू हुआ। इसमें चारों जनपदों के अवर अभियंता/प्रोन्नत अभियंता शामिल हुए। अध्यक्षता संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष मो. सिद्दीक ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवर अभियंता कांता प्रसाद, राजेश श्रीवास, गोपाल कुमार, विलास कुमार बिंद, रामलाल पाल, अरविंद कुमार (बांदा), शैलेंद्र कुमार, जयवीर सिंह, विजय सिंह (महोबा), चंद्रप्रकाश, आशुतोष सिंह, संजीव कुमार (हमीरपुर), प्रदीप गुप्ता, जीसी विश्वकर्मा, अजीत भट्ट, महेश कुमार (चित्रकूट) आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed