फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Jumpers flew at night and shutdown made us cry during the day

Banda News: रात में जंपर उड़े तो दिन में शटडाउन ने रुलाया

Thu, 13 Jun 2024 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Jumpers flew at night and shutdown made us cry during the day
बांदा। शहर में बिजली कटौती का सिलसिला थम नहीं रहा है। रात में लोग बिजली की ट्रिप से सो नहीं पा रहे हैं वहीं दिन में रिवैंप योजना के तहत हो रहे कार्यों के कारण दस-दस घंटे शटडाउन का दंश झेलना पड़ रहा है। मंगलवार की रात कहीं फीडर तो कहीं ट्रांसफार्मरों के फ्यूज व जंपर उड़ते रहे इससे लोग सो नहीं पाए। दिन में गुलाब सहित चार मोहल्लों में पूरे दिन बिजली नहीं आई। बच्चे व महिलाएं गर्मी में कहीं घर के अंदर तो कहीं घर के बाहर समय बिताते रहे।
विज्ञापन




शहर में बुधवार को दस बजे से बिजली की आंख मिचौली शुरू हुई तो पूरी रात चली। शंकर नगर व कालूकुआं में रात भर एक फेस नहीं रहा। इससे लोग गर्मी में उबलते रहे। सिविल लाइंस में रात 12 बजे बिजली गई तो पूरी रात नहीं आई। रात दस बजे छोटी बाजार फीडर इनकमिंग लेकर ट्रिप हुआ तो छोटी बाजार व बलखंडी नाका सहित कई मोहल्लों में तीन घंटे बिजली नहीं आई। कोतवाली रोड मुचियाना मोहल्ले में दस बजे बिजली गई तो सुबह तीन बजे आई, लोग रात भर जागते रहे।
विज्ञापन

रात 11 बजे अवस्थी भवन मर्दननाका में 630केवी ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ गया। करीब एक घंटे बाद टीम पहुंची और दो बजे तक लाइट चालू हो सकी। इसी तरह जरैली कोठी में रात दस से दो बजे तक बिजली आने का इंतजार होता रहा। दोपहर 12 बजे महाराणा प्रताप चौक में मुख्य लाइन का जंफर उड़ गया तो रोडवेज फीडर भी 220 केवीए से बंद कर दिया गया। सिविल लाइंस, रोडवेज, विकास भवन, आवास विकास कालोनी, डिग्री काॅलेज रोड की लाइट तीन घंटे नहीं आई। लोग गर्मी में परेशान रहे। कालूकुआं में भी दोपहर में फीडर ओवरलोड होकर हीट हो गया तो तीन घंटे बिजली नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन








सुबह लिया शटडाउन तो शाम को चालू हुई बिजली



खाईंपार और गुलाब बाग में रिवैंप योजना के तहत एरियर बंच केबल बिछाने का कार्य किया जा रहा है। यहां सुबह 11 बजे शटडाउन लिया तो शाम पांच बजे लाइन चालू की गई। भीषण गर्मी में दिन भर लोग परेशान रहे। खाईंपार, गुलाबबाग, अलीगंज सहित कई मोहल्ले इससे प्रभावित रहे। मोहल्लेवासियों का कहना है कि शटडाउन लेने के बाद कर्मचारी गायब हो जाते हैं और बिजली कटी रहती है। ऐसा कई दिनों से हो रहा है।








-सभी उप खंड अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अनावश्यक शटडाउन न किया जाए। यदि मनमानी हुई तो कार्रवाई होगी। बिजली आपूर्ति बेहतर देने का प्रयास किया जा रहा है।



-प्रकाश देव पांडेय, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड, बांदा नगरीय








विधायक ने बिजली अफसरों को चेताया



सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने भीषण गर्मी में बिजली कटौती को लेकर अधिकारियों की बैठक बुलाई। कैंप कार्यालय में बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि तीन दिन के अंदर व्यवस्थाएं सुधारी जाएं। अघोषित बिजली कटौती पर उन्होंने नाराजगी जताई। शिकायतें आईं तो कार्रवाई कराई जाएगी। अफसरों के जनता का फोन न उठाने पर भी उन्होंने फटकार लगाई। विधायक ने बताया कि जल्द ही जहीर क्लब व नवाब टैंक विद्युत उप केंद्र की स्थापना होगी। इसके प्रयास किए जा रहे हैं। बैठक में मुख्य अभियंता आरिफ अहमद, एसई एसके मिश्रा, एक्सईएन नगरीय प्रकाश देव पांडेय सहित सभी एसडीओ शामिल रहे।







इनसेट :

फोटो- 12नरैनी में मुख्य लाइन का फ्यूज सही करते बिजली कर्मचारी।-संवाद

मुख्य लाइन में फाल्ट, पांच घंटे नहीं आई बिजली
नरैनी। कस्बा में 33 हजार केवीए लाइन में फाल्ट हो जाने से पांच घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। भीषण गर्मी में बिजली कटौती से लोग परेशान रहे। इसका असर पेयजल आपूर्ति पर भी पड़ा। बिजली कर्मचारियों की टीम ने फाल्ट खोजने में कड़ी मशक्कत की। पता चला गुढ़ाकला व नरैनी के बीच फाल्ट हुआ है। कर्मचारियों की लापरवाही से दो घंटे बाद मरम्मत का कार्य शुरू हुआ। सुबह 11 बजे बिजली गई तो चार बजे चालू हुई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed