फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Jhansi becomes the headquarters of Ken-Betwa link project

केन-बेतवा लिंक परियोजना का मुख्यालय बना झांसी

Fri, 20 May 2022 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
Jhansi becomes the headquarters of Ken-Betwa link project
Jhansi becomes the headquarters of Ken-Betwa link project - फोटो : BANDA
बांदा। केन-बेतवा लिंक परियोजना पर काम तेजी से किया जा रहा है। भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना होने के बाद प्रशासनिक बंटवारे और अभिलेखों को ठीक करने के साथ ही विस्थापन के लिए केंद्रीय टीम ने कवायद शुरू कर दी है। राष्ट्रीय जल विकास अभिकरण के डायरेक्टर जनरल एवं केन बेतवा लिंक परियोजना प्राधिकरण (केबीएलपीए) के सीईओ भोपाल सिंह ने शुक्रवार को सात सदस्यीय केंद्रीय टीम व झांसी के चीफ इंजीनियर के साथ बांदा साइट का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्य शुरू करने व प्रशासनिक कामकाज के बंटवारे की रूपरेखा तय कर दी है। परियोजना का मुख्यालय झांसी बनाया गया है।
विज्ञापन

केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत 44,605 करोड़ रुपये की लागत से 221 किलोमीटर नहर का निर्माण कार्य होना है। सबसे पहले इस राशि से प्रभावितों के विस्थापन पर काम किया जाएगा। इसके लिए भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना जारी करने के बाद विस्थापित होने वाले गांवों के राजस्व रिकॉर्ड को दुरुस्त किया जा रहा है। सब सही रहा तो आने वाले एक-दो महीने में विस्थापन का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

दस गांवों के लोग होंगे विस्थापित
यूपी के बांदा और महोबा के दस गांवों के लोग प्रभावित हो रहे हैं। इनके विस्थापन के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। परियोजना के शुरू होने से पहले बुंदेलखंड के करीब 23 लाख पेड़ भी काटे जाएंगे। निरीक्षण के दौरान इस पर भी चर्चा हुई। काम जल्द शुरू करने के लिए टीम आम लोगों से भी सलाह मशविरा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
एनडब्ल्यूडीए के डीजी भोपाल सिंह व उनकी टीम ने शुक्रवार को बुंदेलखंड के परियोजना से प्रभावित गांवों का दौरा किया है। परियोजना का निर्माण जल्द शुरू करने की तैयारियां की जा रही हैं।

-शीलचंद्र उपाध्याय, सुपरिटेंडिग इंजीनियर, केन बेतवा लिंक परियोजना
बांदा में बनेंगे दो बैराज
बांदा सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता श्याम जी चौबे ने बताया कि केन बेतवा परियोजना के तहत मरौली और पैलानी गांव में बैराज बनना है। परियोजना का काम जल्द शुरू हो, इसके लिए टीम स्थलीय निरीक्षण करने आई है। जांच के बाद ही फाइनल होगा कि बैराज कहां बनेगा। टीम की रिपोर्ट आने के बाद तेजी से काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed