{"_id":"570a98e14f1c1b286cc81102","slug":"jewellers-shops-opened-customers-descended","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वैलर्स की दुकानें खुलीं, ग्राहक उमड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वैलर्स की दुकानें खुलीं, ग्राहक उमड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 10 Apr 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
सराफा कारोबारियों ने हड़ताल खत्म कर दुकानें खोलीं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। केंद्र सरकार के आभूषण की खरीद फरोख्त में एक फीसदी एक्साइज ड्यूटी लगाने के विरोध में पूरे देश के सराफा कारोबारी हड़ताल पर चले गए थे। इसके बाद से उनकी दुकानों पर ताले लगे रहे। विरोध में जैहरी धरना प्रदर्शन करते रहे लेकिन केंद्र सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी। इस पर रविवार को सराफा व्यवसायियों ने अपनी 39 दिन पुरानी हड़ताल बिना किसी नतीजे के खत्म कर दी। दुकानें खुलने की जानकारी मिलते ही ग्राहकाें की भीड़ भी उमड़ने लगी।
विज्ञापन
सराफ कारोबारियों ने जब हड़ताल शुरू की थी तो उस समय सहालग का सीजन नहीं था। अब सहालग शुरू होने पर हड़ताल से कारोबारियों को घाटा होता। इसी को देखते हुए उन्होंने दुकान खोल दी। 10 अप्रैल से सहालग शुरू हो गई। सोना-चांदी जेवरात के ग्राहक बाजार आने लगे। सराफा समिति ने कारोबार का यह मौका गंवाना मुनासिब नहीं समझा। आखिरकार खुद ही निर्णय लेकर दुकानें खोल लीं। पहले दिन लगभग एक करोड़ रुपये का कारोबार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
उधर, सराफा एसोसिएशन महामंत्री सत्य प्रकाश सराफ का कहना है कि आंदोलन खत्म नहीं हुआ है। फिलहाल सहालग में ग्राहकों को हो रही परेशानी के मद्देनजर दुकानें खोली गई हैं। किसी भी समय पुन: बंद हो जाएंगी। फिलहाल दो दिन के लिए व्यापार खोला गया है।
विज्ञापन