फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   JCB moved to houses, 46 families homeless

मकानों पर चली जेसीबी, 46 परिवार बेघर

Fri, 18 Dec 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
JCB moved to houses, 46 families homeless
JCB moved to houses, 46 families homeless - फोटो : BANDA
बांदा। दर तहसील के हटेटीपुरवा में कई वर्षों से पक्का मकान बनाकर रह रहे लगभग 46 ग्रामीण शुक्रवार को बेघर होकर खुले आसमान तले आ गए। प्रशासन ने उनके मकानों को जेसीबी से धराशायी करा दिया। अफ सरों का कहना है कि ग्राम पंचायत की भूमि में अवैध कब्जे किए गए थे।
विज्ञापन

उधर, बेघर हुए परिवारों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम को दिए सामूहिक ज्ञापन में आवासीय पट्टा होने का दावा करते हुए धोखाधड़ी से मकान गिराने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

शहर सीमा से जुड़े हटेटीपुरवा में शुक्रवार को राजस्व विभाग और पुलिस अधिकारियों की टीम ने दर्जनों पक्के निर्मित व अर्द्धनिर्मित मकानों पर जेसीबी चलवा दी। बाउंड्री भी तोड़वाई। यहां आबाद परिवारों की महिला पुरुष रोते-गिड़गिड़ाते और जमीन का आवासीय पट्टा होने की दलील देते रहे, लेकिन उनकी एक नहीं चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेघर हुए महिला-पुरुष ने सामूहिक हस्ताक्षरों से डीएम को दी अर्जी में कहा कि वह गरीब और मजदूर हैं। उन्हें घर बनाने के लिए आवासीय पट्टा दिया गया था। करीब डेढ़-दो दशक से रह रहे हैं। बिना किसी सूचना या नोटिस के धोखाधड़ी से कागजों में हस्ताक्षर कराकर प्रशासन ने उनके मकान ध्वस्त कर दिए। इलाहाबाद हाईकोर्ट से स्टे भी लिए हुए हैं। अब कड़ाके की ठंड में खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। ग्रामीणों ने जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई और आवास दिए जाने की मांग की। ज्ञापन में 46 महिला पुरुषों के नाम दर्ज हैं।

उधर, तहसीलदार अवधेश कुमार निगम ने ग्राम समाज की 4 हेक्टेयर बंजर भूमि में अवैध कब्जे थे। ग्राम प्रधान ने शिकायत की थी। यह भूमि सरकारी योजनाओं के लिए नगर पालिका, विद्युत और सिंचाई विभागों को दी गई है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने भी यहां जमीन बेची है उन्हें चिह्नित कर उनके खिलाफ भू माफिया के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed