फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   JCB driver committed suicide by hanging himself

Banda News: जेसीबी चालक ने फंदा लगाकर दी जान

Fri, 17 Nov 2023 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
JCB driver committed suicide by hanging himself
बांदा। फोन पर किसी से बात करने के बाद जेसीबी चालक ने घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद चचेरा भाई घर पहुंचा तो उसे फंदे से लटका देख शोर मचाया।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के अमलोहरा गांव निवासी नीरज (25) ने गुरुवार की शाम करीब पांच बजे घर में कमरे के अंदर छप्पर की धन्नी से साड़ी से फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद चचेरा भाई लल्लू किसी काम से घर आया तो कमरे में उसे फंदे से लटका देखा। उसने शोर मचाकर घर के अन्य सदस्यों को घटना की जानकारी दी। ममेरे भाई विनोद ने बताया कि नीरज जेसीबी चालक था। उसने दीपावली पर नया ट्रैक्टर भी खरीदा था। वह पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। अविवाहित था।
विज्ञापन

ममेरे भाई ने बताया कि जान देने से पहले वह किसी से फोन पर भी बात कर रहा था। परिजनों ने मोबाइल फोन पुलिस को सौंप दिया है। घटना के समय मां देवमनी व भाभी खेत में थीं। छोटा भाई संजय भी खेत में था। बिसंडा इंस्पेक्टर श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। मृतक का मोबाइल फोन कब्जे में लिया है। उसकी कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। परिजन कोई भी कारण नहीं बता सके हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed