फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Jammed the highway by keeping the dead body

Banda News: हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम

Sat, 22 Jul 2023 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Jammed the highway by keeping the dead body
बबेरू। मरका थाना क्षेत्र के बनबरौली गांव के पास स्थित पुलिया के नीचे युवक का शव मिलने के मामले में तीसरे दिन परिजनों ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराने के लिए औगासी-फतेहपुर हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। थानाध्यक्ष ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर बनबरौली गांव के तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


बबेरू कोतवाली निभौर तरसियन डेरा गांव निवासी चुनबाद (35) का शव गुरुवार को सुबह मरका थाना क्षेत्र के बनबरौली गांव के पास स्थित पुलिया के नीचे पड़ा मिला था। पुलिस ने घटनास्थल से देशी शराब की शीशी भी बरामद की थीं। ताऊ रामसजीवन ने हत्या का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि मृतक की गर्दन टूटी हुई और सिर में चोट आई थी। गांव के दो लोग उसे बाइक से ले गए थे। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार दोपहर 12 बजे करीब परिजनों ने औगासी-फतेहपुर हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

जाम लगाने पर सपा विधायक विशंभर सिंह यादव, भाजपा नेता पूर्व ब्लॉक प्रमुख बच्चा सिंह, तहसीलदार अभिनव तिवारी, थानाध्यक्ष रमेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। चुनबाद की पत्नी अनुसूइया ने बनबरौली गांव के मुन्ना, किंसू और भुल्लू यादव के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जाम लगभग 25 मिनट चला। जो बाद में खुलवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed