फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Jammed highway, in Collectorate encompass

लगातार तीसरे दिन भी किसान आंदोलनों की गूंज, जाम किया हाइवे, कलेक्ट्रेट में दिया धरना

Wed, 18 Mar 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 18 Mar 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
Jammed highway, in Collectorate encompass

बुधवार को भी कलेक्ट्रेट से लेकर गांवों तक किसान आंदोलनों की गूंज रही। फसल तबाह होने से परेशान किसानों ने खुरहंड गांव के पास नेशनल हाइवे पर दो घंटे जाम लगा दिया।

विज्ञापन


अतर्रा एसडीएम ने किसानों को समझा-बुझाकर शांत किया और खेतों में जाकर फसल की बर्बादी देखी। किसानों ने चेतावनी दी कि उचित मुआवजा नहीं मिला तो रेल भी रोकेंगे।
विज्ञापन


उधर, कलेक्ट्रेट परिसर में भाजपा ने धरने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट को आठ सूत्रीय मांग पत्र दिया। राज्यपाल को संबोधित मांग पत्र में सिंचित क्षेत्र में 15 और असिचिंत क्षेत्र में 10 हजार रुपये प्रति बीघा मुआवजा दिए जाने समेत कई मांगें शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ल सहित कल्लू राजपूत, पुष्कर द्विवेदी, कमलेश अवस्थी, रामकेश निषाद, धीरेंद्र सिंह, पार्वती गुप्ता, आनंद स्वरूप द्विवेदी, कमरुल हसन, सुमन तिवारी, लवलेश सिंह, देवेंद्र सिंह, धर्मेंद्र त्रिपाठी, शिवम सविता, राकेश, सूर्यपाल सिंह, प्रो.बीडी प्रजापति, रामहित निषाद, प्रद्युम्न नरेश आजाद, बाबू मिश्र, जितेंद्र राज आदि शामिल रहे।

उधर, विकास भवन सभागार में प्रशासन/कृषि विभाग के मनाए जा रहे ‘किसान दिवस’ का किसान यूनियन की मंडल और जिला यूनिट ने बहिष्कार किया। किसान नेता इस बात पर खफा थे कि आयोजन का स्थान अचानक बदल कर विकास भवन कर दिया गया।

बैजनाथ अवस्थी, महेंद्र त्रिपाठी, शिवनारायण सिंह, हरदत्त पांडेय, अमरनाथ सिंह, शारदा प्रसाद, राज करन सिंह, चौधरी संतोष आदि शामिल रहे। उधर, सभागार में कर्मचारियों को  बैठाकर किसान दिवस की औपचारिकता निभाई गई। तिंदवारी क्षेत्र के महुई गांव के ग्रामीणों ने डीएम को अर्जी देकर मुआवजा और कर्जमाफी की मांग की है।

नरैनी तहसील क्षेत्र में 3,350 हजार हेक्टेयर भूमि की फसलों को नुकसान पहुंचा है। मिले आंकड़ों के मुताबिक 12,782 हेक्टेयर में गेहूं, 228 हेक्टेयर में गेहूं-चना, 145 में जौ, 130 में बेझड़ (गेहूं, चना, अलसी), 12,799 हेक्टेयर में चना, 711 में मसूर, 115 हेक्टेयर में आलू, 191 हेक्टेयर में लाही-सरसों और 6051 हेक्टेयर में अरहर बोई गई थी।


एसडीएम धीरेंद्र कुमार ने पूरे क्षेत्र में 50 फीसदी से ज्यादा का नुकसान मानते हुए शासन से 27 करोड़ रुपये मदद के रूप में मांगे हैं। नोडल अधिकारी एबीएसए हीरालाल गुप्ता के निर्देशन में सर्वे चल रहा है। एसडीएम ने बताया कि पिपरहरी, मुगौरा, कल्हरा, सराय जदीद, हड़हा, कबौली गांवों में डेढ़ करोड़ राशि के चेक किसानों को बांट दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed