फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Jammed by keeping dead body on Atarra-Bisanda road

अतर्रा-बिसंडा मार्ग पर शव रख लगाया जाम

Fri, 16 Jul 2021 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Jammed by keeping dead body on Atarra-Bisanda road
अतर्रा। संदिग्ध परिस्थितियों में मोटर मैकेनिक का शव मध्य प्रदेश स्थित पर्यटन स्थल बृहस्पति कुंड में मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर अतर्रा-बिसंडा मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। एसडीएम ने परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाते हुए जाम खत्म कराया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गया प्रसाद पुरवा निवासी नवीन कुमार उर्फ बऊआ (30) बिसंडा रोड में ऑटो सर्विस सेंटर की दुकान किए था। 13 जुलाई को महोतरा गांव निवासी अपने पांच दोस्तों के साथ बाइक पर सीमावर्ती पन्ना (मध्य प्रदेश) जिले में स्थित बृहस्पति कुंड गया था।
विज्ञापन

रात तक वापस घर न आने पर परिजनों ने फोन किया, लेकिन मोबाइल बंद था। दोस्तों से पूछताछ की तो बताया कि वह कहीं गायब हो गया है। अनहोनी की आशंका पर भाई चंद्रशेखर, पिता जगजीवन व अन्य परिजन बृहस्पति कुंड पहुंचे और तलाश शुरू कराई। गोताखोरों की मदद ली। दूसरे दिन शव कुंड में मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची बरौंधा थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने से आक्रोशित परिजनों ने अतर्रा-बिसंडा मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

जाम में वैक्सीनेशन करने जा रही टीम फंसी रही। सूचना पर पहुंची उपजिलाधिकारी सुरभि शर्मा, कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह गौर से भाई चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि पांचों दोस्त नवीन को बहला-फुसलाकर ले गए थे। पैसों के लालच में उसकी हत्या कर दी गई। अधिकारियों के समझाने पर लगभग एक घंटे बाद जाम खत्म हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed