फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Jalaun shines in Bundelkhand level Kabaddi, defeating Banda in the final

बुंदेलखंड स्तरीय कबड्डी में जालौन का जलवा, फाइनल में बांदा को हराया

Sun, 20 Feb 2022 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 10:56 PM IST
विज्ञापन
Jalaun shines in Bundelkhand level Kabaddi, defeating Banda in the final
बांदा टीम के खिलाड़ी को दबोचने का प्रयास करती मऊरानीपुर की टीम। संवाद - फोटो : BANDA
बांदा। चुनावी माहौल के बीच खेलकूद के भी आयोजन चल रहे हैं। रविवार को बुंदेलखंड स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में बुंदेली युवाओं ने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-19 जूनियर कबड्डी मुकाबले में जालौन का जलवा रहा। उसकी टीम ने आधा दर्जन टीमों को पीछे कर प्रतियोगिता की चैंपियनशिप जीत ली।
विज्ञापन

सरदार वल्लभ भाई पटेल स्पोटर्स स्टेडियम में हुई कबड्डी प्रतियोगिता में मेजबान बांदा सहित महोबा, जालौन, मऊरानीपुर, झांसी और बहुवा टीमों ने भाग लिया। उद्घाटन मैच महोबा और जालौन की टीमों के बीच हुआ। 37 अंक लेकर जालौन टीम जीत गई। 34 अंकों के साथ महोबा की टीम उप विजेता बनी।
विज्ञापन

सभी टीमें लीग मैचों में एक-दूसरे से भिड़ीं। फाइनल मैच बांदा और जालौन के बीच हुआ। इसमें 48 अंकों के साथ बांदा की टीम विजेता बनी। 46 अंकों पर जालौन उप विजेता रही। जालौन टीम के कप्तान सौरभ के नेतृत्व में खिलाड़ी राज, रोहित, वरुण और अशोक आदि तथा बांदा टीम के कप्तान अभिषेक की अगुवाई में शिवम, नंदू, मुमताज और पंकज आदि ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोबा की टीम अपने कप्तान महेंद्र के नेतृत्व में खेली। प्रेम, बाबू, धर्मेंद्र , नीरज आदि खिलाड़ी शामिल रहे। मैच के निर्णायक आरिफ, उदय सिंह, साबरीन, अलशिफा और खुशबू रहे। प्रतियोगिता संयोजक/कबड्डी कोच के निर्देशन में यह मैच आयोजित किया गया। उन्होंने सभी टीमों का आभार जताया। टीमों का हौसला बढ़ाने के लिए प्रतियोगिता में पूर्व एसपीओ गजराज सिंह, वरिष्ठ वालीबाल खिलाड़ी शिव कुमार गुप्ता, दिग्विजय सिंह, कपिल गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed