फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Jai Maa Ambe

षष्ठी पर और परवान चढ़ी आस्था, कन्या भोज के आयोजनों में तेजी

Thu, 26 Mar 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 26 Mar 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
Jai Maa Ambe

नवरात्र की षष्ठी पर देवी कात्यायनी की पूजा हुई। देवी मंदिरों में ‘जय-जय अंबे-जय जगदंबे’ उद्घोष गूंजते रहे। देवी प्रतिमाओं का भव्य श्रृंगार किया गया। मन्नत पूरी होने पर तमाम आस्थावानों ने लेट कर परिक्रमा दी।

विज्ञापन


बुधवार को घरों और मंदिरों में कन्या भोज का सिलसिला तेज हो गया। तड़के से महिलाएं पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में पहुंचने लगीं। जलाभिषेक, आरती और प्रसाद वितरित करने का सिलसिला दिनभर चलता रहा। सबसे ज्यादा भीड़ महेश्वरी देवी, काली देवी, सिंहवाहिनी, चौसठ जोगिनी, मरहीमाता, कालका देवी, महामाई मंदिरों में रही।
विज्ञापन


मन्नत पूरी होने पर तमाम श्रद्धालुओं ने घंटे चढ़ाए। कुछ आस्थावान लेटकर मंदिर पहुंचे और परिक्रमा किया। कई देवी भक्तों ने महेश्वरी देवी व मरही माता मंदिर में कन्या भोज हुआ। फल व दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया। देवी प्रतिमाओं के भव्य श्रृंगार के दर्शन को देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, गिरवां के खत्रीपहाड़ स्थित विंध्यवासिनी मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता रहा। पहाड़ की 511 सीढ़ियां चढ़कर देवी दर्शन को पहुंचने वाले श्रद्धालु ‘जय माता दी’ की घोष करते रहे।

पूजा-अर्चना के बाद लोगों ने मेला का लुत्फ लिया। बबेरू प्रतिनिधि के मुताबिक मढ़ीदाई मंदिर में तड़के से देर रात तक देवी पूजन का सिलसिला चलता रहा।

‘संसारिक व भौतिक सुख क्षणिक’
संकट मोचन मंदिर में नवदुर्गा महायज्ञ पर कथा सुनाते हुए सारंग महराज ने कहा कि परमात्मा से आत्मा का साक्षात्कार होने पर परम आनंद की प्राप्ति होती है। इससे सभी प्रकार के दुखों से छुटकारा मिलकर सुख की अनुभूति होती है। यही अध्यात्मिक व लौकिक सुख की असली पहचान है।

संसारिक व भौतिक सुख क्षणिक होते हैं। जीव इसी में फंसकर बाहर निकल नहीं पाता। जिसने परमात्मा से साक्षात्कार कर लिया उसे संसारिक सुखों की जरूरत नहीं होती।

रूट पर निकलेगी राम जन्मोत्सव शोभा यात्रा

बांदा। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की संयुक्त बैठक में राम जन्मोत्सव शोभा यात्रा के लिए कामों का बंटवारा किया गया। महेंद्र चौहान को मार्गों पर शोभा यात्रा के स्वागत स्थल तय करने को कहा गया।

बैठक में तय किया गया कि भुवेंद्र कुमार सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। रुकावट वाले स्थानों पर सूझबूझ के साथ सामंजस्य बनाएंगे। विहिप जिलाध्यक्ष अरविंद त्रिपाठी ने कहा कि प्रशासन शासनादेशों को हवाला देकर हमारे त्योहारों की खुशी व उल्लास पर ग्रहण लगा देता है।

बुधवार को प्रशासन द्वारा शोभा यात्रा के सिलसिले में बुलाई गई बैठक का राम महोत्सव केंद्रीय समिति सहित हिंदू संगठनों ने बहिष्कार किया। यह भी निर्णय लिया गया कि शोभा यात्रा समिति के रूट चार्ट पर ही निकाली जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था बजरंग दल प्रांत प्रमुख प्रभाकर सिंह चंदेल संभालेंगे।


बैठक में चंद्रमोहन बेदी, भैरौं शिवहरे, अनिरुद्ध सिंह चंदेल, महेंद्र चौहान, अशोक दुबे, दिनेश गुप्ता, आनंद तिवारी, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव और शंभू धुरिया इत्यादि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed