फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   jahreli sarab se mauto per jaga prasasan

जहरीली शराब से मौतों के बाद जागा प्रशासन

Sat, 29 May 2021 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
jahreli sarab se mauto per jaga prasasan
बांदा। अलीगढ़ में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद फिर आबकारी विभाग समेत प्रशासन व पुलिस अधिकारी अलर्ट मोड में आ गए। जहरीली और नकली शराब के खिलाफ धरपकड़ अभियान तेज हो गया। शासन के निर्देश पर दो दिवसीय अभियान के पहले दिन लगभग 100 शराब दुकानों की जांच-पड़ताल की गई। अधिकांश दुकानों के बाहर शराब कीमतों की सूची नहीं मिली और गंदगी पाई गई।
विज्ञापन

अधिकारियों ने दुकान स्वामियों और सेल्समैनों को जमकर फटकार लगाई। जिले में लगभग 250 शराब दुकानें हैं। इनमें अंग्रेजी की 54, देसी की 135, बीयर की 40 दुकानें शामिल हैं। पहले दिन शनिवार को प्रशासन, पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीमों ने करीब 100 शराब दुकानों में जांच-पड़ताल की। हालांकि, अधिकारियों को मामूली कमियों के अलावा शराब दुकानों में सब ठीकठाक मिला। अलबत्ता दुकानों के बाहर रेट लिस्ट न होने और गंदगी मिलने पर दुकान संचालकों को जरूर फटकार लगाई गई।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक सुधांशु चौधरी ने बताया कि शासन के निर्देश पर दो दिवसीय जांच अभियान चलाया गया है। शेष दुकानों की जांच रविवार को की जाएगी। पहले दिन अंग्रेजी की 20, देसी की 60 और बीयर की 20 दुकानें चेक की गईं। कहीं भी नकली शराब की शिकायत नहीं मिली। सभी दुकानों की जांच के बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। गौरतलब है कि मंडल के चित्रकूट जनपद में दो माह पूर्व जहरीली शराब से सात मौतें हुई थीं। चित्रकूटधाम मंडल में पहली बार नकली शराब से इतनी मौतें हुई थीं। प्रशासन ने शराब माफियाओं के खिलाफ सख्त तेवर अपनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध शराब में दो महिलाओं समेत चार पकड़े
नकली शराब के खिलाफ चले अभियान में शनिवार को आबकारी विभाग ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 30 लीटर अवैध शराब और 53 देसी शराब की शीशियां पकड़ी। दो महिलाओं समेत चार लोगों को हिरासत में लिया गया। उनके खिलाफ थानों में आबकारी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि बदौसा क्षेत्र में 20 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। यहां दो महिलाओं को हिरासत में ले लिया गया। इसी तरह नरैनी में 10 लीटर अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पैलानी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति से लगभग 53 क्वार्टर देशी शराब बरामद हुई। रिपोर्ट दर्ज कराकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

शराब दुकानों का स्टॉक देखा
बबेरू। प्रशासन, पुलिस व आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से शनिवार को अंग्रेजी व देसी शराब की दुकानों की जांच की। सीओ सियाराम ने दुकानदारों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने व बिना मास्क के किसी को शराब न देने के निर्देश दिए। आबकारी निरीक्षक सुधांशु ने दुकानों का स्टाक रजिस्टर चेक किया। बताया कि चेकिंग के दौरान किसी भी दुकान में नकली शराब नहीं मिली है। स्टाक रजिस्टर भी चुस्त-दुरुस्त पाया गया। तहसीलदार विपिन कुमार, चौकी प्रभारी सुजीत कुमार जायसवाल आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed