फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Items recovered will not be shown to sexual harassment accused

यौन उत्पीड़न आरोपी को नहीं दिखाई जाएंगी बरामद वस्तुएं

Tue, 04 Jan 2022 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Items recovered will not be shown to sexual harassment accused
बांदा। अवयस्क बच्चों के यौन उत्पीड़न के चर्चित प्रकरण में मुख्य आरोपी निलंबित अवर अभियंता रामभवन और उसकी पत्नी व सह अभियुक्त दुर्गावती को लंबे अरसे के बाद मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। उधर, सीबीआई के विवेचक ने अदालत में अर्जी देकर अभियुक्त से बरामद यौन उत्पीडन संबंधी वस्तुएं दिखाने से इनकार कर दिया। अगली सुनवाई 20 जनवरी को होगी।
विज्ञापन

मंगलवार को विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) अनु सक्सेना की अदालत में इस चर्चित केस की सुनवाई थी। पति-पत्नी दोनों आरोपी अब जेल से अदालत लाए गए थे। उधर, इसकी जांच कर रही सीबीआई के निरीक्षक/विवेचक प्रदीप कुमार त्रिपाठी भी दिल्ली से आए हुए थे। उन्होंने अदालत में अर्जी दी कि आरोपी रामभवन के कब्जे से जो सामान्य मिला है उसे वह आरोपी के अधिवक्ताओं को नहीं दिखा सकते। अलबत्ता सीबीआई ने इन वस्तुओं की सूची अदालत में पेश की। उसकी एक-एक प्रति आरोपी रामभवन के अधिवक्ता रामस्वरूप सिंह और दुर्गावती के अधिवक्ता भूरा प्रसाद निषाद को अदालत में उपलब्ध कराई। अगली पेशी में अभियुक्त के अधिवक्ता सीबीआई की अर्जी पर जवाब दाखिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed