{"_id":"5c51ea72bdec2273a1355c84","slug":"itarsi-teams-in-hockey-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी मैच में इटारसी की टीमें जीतीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी मैच में इटारसी की टीमें जीतीं
Wed, 30 Jan 2019 11:48 PM IST
ASIF ASIF
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Published by: ASIF ASIF
Updated Wed, 30 Jan 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
टीमों से परिचय लेते संरक्षक दिनेश शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर्राज्यीय डा.गिरिजा शंकर मेमोरियल अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता में बुधवार को तीसरे दिन तीन मैच खेले गए। इनमें एक मैच महिला टीम का था।
विज्ञापन
रायफल क्लब ग्राउंड में चल रहे टूर्नामेंट में पहला मैच इटारसी और मुरादाबाद के बीच खेला गया। हॉफ टाइम तक दोनों टीमें बराबर रहीं। इटारसी को पेनॉल्टी कार्नर का मौका मिला, लेकिन वह गोल नहीं कर सकी। दूसरे हॉफ में इटारसी टीम के खिलाड़ी मुराद ने पहला गोल किया। उधर, मुरादाबाद की ओर से पहला गोल दिलशेर ने किया। कुछ ही देर बाद इटारसी टीम के कृष्ण ने दूसरा गोल मारा।
विज्ञापन
अंतत: इटारसी टीम 2-1 के अंतर से जीत गई। इस मैच का उद्घाटन खिलाडिय़ों से परिचय लेकर आयोजन समिति के संरक्षक दिनेश शर्मा दिन्ना ने किया।
दूसरा मैच रुड़की और हरदोई टीमों के बीच हुआ था। रुड़की की बीईजी टीम को 3 पेनॉल्टी कार्नर का मौका मिला। लेकिन वह कोई गोल नहीं कर सकी। बाद में इस टीम ने चार गोल किए। हरदोई की टीम एक गोल कर सकी।
विज्ञापन
नतीजे में हरदोई टीम 4-1 के अंतर से पराजित हो गई। इस मैच की शुरूआत उपेंद्र गुप्ता ने कराई। तीसरा मैच इटारसी और गोरखपुर की महिला टीमों के बीच हुआ। इटारसी की टीम 1-0 से विजेता बनी। इस टीम की मनीषा ने गोल मारा। महिला टीमों के मैच की शुरूआत एडीजे साकेत बिहारी दीपक और सिविल जज हिमांशु ने की। अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू भी शामिल रहे। निर्णायकों में स्टेडियम कोच जावेद अहमद, शाहिद वली खां शामिल थे। आयोजन समिति अध्यक्ष वासिफ जमां खां, सचिव जितेंद्र शर्मा, राजेंद्र अवस्थी, अल्तमस हुसैन, राजेश दीक्षित, मुदित शर्मा, शेखर शर्मा आदि उपस्थित रहे।