{"_id":"65e21cc8e7da66ca40063ae7","slug":"it-is-important-to-understand-human-values-banda-news-c-212-1-sknp1006-107697-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: मानव मूल्यों को समझना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: मानव मूल्यों को समझना जरूरी
विज्ञापन
अतर्रा। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में चल रहे तीन दिवसीय मानव मूल्यों से संबंधित कार्यशाला में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के साथ छात्र-छात्राओं ने भी मानव मूल्यों को समझा। दूसरे दिन कॉलेज निदेशक प्रोफेसर एसपी शुक्ला ने मानव मूल्यों का महत्व समझाया।
कहा कि बेहतर समाज के निर्माण के लिए शिक्षकों और छात्रों को मानव मूल्यों को समझना बेहद जरूरी है। तभी वे आगे चलकर एक सभ्य समाज की स्थापना में अपना योगदान कर सकेंगे। कार्यशाला में आए हुए प्रभात कुमार, डॉ. नवीन शर्मा आदि ने भी छात्र-छात्राओं को मानव मूल्यों के बारे में बताया।
कार्यशाला में विभिन्न विश्वविद्रालयों के करीब 60 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कुलसचिव डॉ आशुतोष तिवारी, कोआर्डिनेटर डॉ. अर्चना सिंह, अंकुश राजपूत आदि रहे। इस मौके पर कॉलेज के वालंटियर छात्र निखिल, राहुल, रोहित प्रताप सिंह, राहुल आदि ने भी मानव मूल्यों पर अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम का संचालन पीयूष ने किया।