फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Irregularities in development

मनरेगा के तहत हुए विकास कार्यों में अनियमितता

Sat, 21 Jan 2017 11:01 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 21 Jan 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
Irregularities in development
मनरेगा - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

बबेरू ब्लाक की 57 ग्राम पंचायतों में सोशल आडिट रिपोर्ट में मनरेगा के तहत कराए गए कामों में जमकर फर्जीवाड़ा मिला। कहीं मानक के विपरीत काम कराए गए तो कहीं बिना काम कराए ही धनराशि निकाल ली गई। मनरेगा उपायुक्त ने खंड विकास अधिकारी बबेरू को जेई के साथ स्थलीय सत्यापन कराकर आख्या साक्ष्यों सहित चार दिन में देने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


सोशल आडिट टीम ने बबेरू ब्लाक की सभी 57 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों की तहकीकात कर रिपोर्ट डीसी मनरेगा समेत उच्चाधिकारियों को सौंपी थी। रिपोर्ट के मुताबिक ग्राम पंचायतों में मनरेगा अधिनियम के खिलाफ मनमाने ढंग से काम कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन


श्रमिकों को मजदूरी का भुगतान समय से न होने, कार्य स्थल पर डिस्प्ले बोर्ड न लगाने, अधोमानक कार्य कराने और बिना कार्य कराए धन का आहरण किए जाने आदि गंभीर कमियों व आपत्तियों का उल्लेख किया गया है। डीसी मनरेगा ने कहा कि रिपोर्ट से स्पष्ट है कि ग्राम पंचायतों में तैनात संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारियों, सचिवों, तकनीकी सहायकों व अवर अभियंताओं ने अपने कर्तव्यों व दायित्वों का निर्वहन नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


न ही मनरेगा के तहत वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृत देने के बाद कार्य का स्थलीय व अभिलेखीय निरीक्षण किया जा रहा है। डीसी विकास मिश्रा ने बीडीओ धीरेंद्र कुमार यादव से सोशल आडिट रिपोर्ट में मिली कमियों व अनियमितताओं का संज्ञान लेते हुए निस्तारण कराकर अनुपालन आख्या 25 जनवरी तक प्रत्येक दशा में साक्ष्यों सहित प्रस्तुत करने को कहा है।


साथ ही जिन ग्राम पंचायतों में कार्य न कराकर तथा धन आहरण किए जाने के गंभीर अनिमियतताओं का जिक्र है उन ग्राम पंचायतों में बीडीओ खुद जेई के साथ मौके पर जाएं और स्थलीय व अभिलेखीय निरीक्षण करें। मापांकन कराकर गणनाशीट के साथ उपायुक्त (श्रम रोजगार) संयुक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक को उपलब्ध कराएं। इसमें किसी भी तरह का विलंब न करने की चेतावनी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed