फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Investigation of plantation scam started in Bundelkhand

बुंदेलखंड में पौधरोपण घोटाले की जांच शुरू

Fri, 29 Nov 2019 07:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 07:09 PM IST
विज्ञापन
Investigation of plantation scam started in Bundelkhand
Investigation of plantation scam started in Bundelkhand - फोटो : BANDA
बुंदेलखंड में बीते एक दशक के दौरान पौधरोपण पर खर्च हुए लगभग 80 करोड़ रुपये में घोटाले और धांधली की शिकायत और खबरों के बाद शासन ने जांच शुरू करा दीं है।
विज्ञापन

शुक्रवार को लखनऊ से आए वन विभाग के दो अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी। हालांकि उन्हाेंने कुछ भी बताने से यह इनकार कर दिया। कहा कि वह अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपेंगे।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता आशीष सागर ने सितंबर में शासन से शिकायत की थी कि बुंदेलखंड के पौधरोपण में भारी घपला हुआ है। महालेखा परीक्षक (सीएजी) ने भी अपनी रिपोर्ट में दर्शाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शपथ पत्र के साथ दी शिकायत पत्र में कहा था कि साल 2008-09 में 10 करोड़ पौधरोपण पर 40.10 करोड़ रुपये खर्च दिखाए थे। बांदा में 2.92 करोड़, चित्रकूट में 5.70 करोड़, हमीरपुर में 5.80 करोड़, जालौन में 5.87 करोड़, झांसी में 8.11 करोड़ और ललितपुर में नौ करोड़ रुपये पौधरोपण में दर्शाए गए। इस शिकायत पर मुख्य वन संरक्षक ने चित्रकूट डीएफओ को इसकी जांच के आदेश दिए थे।
पौधरोपण में घपले की शिकायत की खबर प्रमुखता से प्रकाशित और प्रसारित हुई। 29 नवंबर को लखनऊ से आए पौधरोपण परियोजना के वरिष्ठ अधिकारी विभाष रंजन और इसी विभाग के प्रभाकर दुबे बांदा पहुंचे और जांच शुरू की।
यह दोनों अधिकारी महोबा में हुए पौधरोपण की भी जांच करेंगे। हालांकि जांच अधिकारियों ने मीडिया को कुछ भी बताने से परहेज किया। जांच कर रहे जांच अधिकारी प्रभाकर दुबे ने अमर उजाला से फोन पर कहा कि जांच बिल्कुल निष्पक्ष और सही होगी। वह इस बात का भरोसा दिलाते है। अपनी जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपेंगे।
लखनऊ से आए अधिकारियों द्वारा जांच शुरू कर देने की भनक मिलते ही वन विभाग ने अपने बचाव की कवायदे शुरू कर दी। जांच अधिकारियों को महोबा में भी गांधी उपवन और अन्य पौधरोपण वाले स्थलों की जांच करनी है।
शिकायतकर्ता आशीष ने बताया कि महोबा वन विभाग कर्मियों ने बीती रात रोडवेज परिसर में आनन फानन पौधे लगा दिए। यहां पूर्व में लगाए पौधों का नामोनिशान खत्म हो गया था। खड़ंजा उखाड़कर पौधे लगाए गए।

घोटाले के शिकायतकर्ता आशीष सागर दीक्षित का कहना है कि जांच में लीपापोती की भरपूर कोशिशें की जा रही हैं। जांच निष्पक्ष नहीं हुई और आरोपी दंडित नहीं हुए तो वह कोर्ट में याचिका दायर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed