फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Investigation of land scam should be done by ED and CBI

ईडी और सीबीआई से कराई जाए जमीन घोटाले की जांच

Wed, 16 Jun 2021 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Investigation of land scam should be done by ED and CBI
बांदा। श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में जमीन खरीद घोटाले को आम आदमी पार्टी (आप) मनी लांड्रिंग का मामला बता रही है। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन में इसकी जांच सीबीआई और ईडी से कराने की मांग की है। इसके पूर्व संकट मोचन मंदिर परिसर में आप कार्यकर्ताओं ने धरना दिया और सद्बुद्धि की प्रार्थना की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने बुधवार को संकट मोचन मंदिर परिसर में धरना दिया।
प्रधानमंत्री को भेजे ज्ञापन में जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रभु श्रीराम से बहुसंख्यक हिंदुओं की आस्था जुड़ी है। मंदिर के नाम पर करोड़ों रुपये चंदा हुआ। अब यह राशि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है। आरोप लगाया कि ट्रस्ट ने जमीन खरीद में करोड़ों रुपये का घोटाला कर दिया। इस घोटाले से भगवान राम के मंदिर के लिए चंदा देने वाले करोड़ों भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। यह मनी लांड्रिंग का मामला है।
विज्ञापन

जमीन खरीद के लिए बोर्ड की बैठक करके प्रस्ताव पास किया जाता है। ज्ञापन में घोटाले की जांच ईडी और सीबीआई से कराने और दोषियों को जेल भिजवाने की मांग की गई है। पुष्पेंद्र सिंह चुनाले, अवधेश कुमार गुप्ता, रामनरेश यादव, संतोष कुमार गुप्ता, नीरज सिंह कछवाह, नरेंद्र प्रताप सिंह, राहुल कुमार अग्निहोत्री, कमलेश प्रसाद लखेरा, अनुभव सिंह, वाचस्पति मिश्रा, बच्चूलाल, गजराज राजपूत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed