फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Inter student hanged herself

बांदा: इंटर की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 12 Feb 2023 04:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Feb 2023 04:33 AM IST
विज्ञापन
Inter student hanged herself
बांदा। इंटर की छात्रा ने रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय पिता खेत की रखवाली करने गया था। मां और छोटी बहन नीचे कमरे में सो रही थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के लुकतरा गांव निवासी राधा (17) पुत्री सुरेश सिंह का शव शुक्रवार की रात घर की छत पर बने कमरे में छत की कड़ी में रस्सी से लटका मिला। घर के नीचे कमरे में मां और छोटी बहन सो रहीं थीं। रात में किसी समय मां उठीं तो राधा बिस्तर में नहीं थी। उन्होंने घर में तलाश किया तो छत के कमरे में उसका लटका पाया। उन्होंने फोन से मृतका के पिता और चाचा को खबर दी।
विज्ञापन


पिता और चाचा ने आकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। चाचा महेश सिंह का कहना है कि मृतका रोहन सिंह इंटर कॉलेज लुकतरा में कक्षा 12 की छात्रा थी। दो बहनों में बड़ी थी। पिता किसान हैं। राधा ने ऐसा क्यों किया यह वह नहीं बता सकते। घर में किसी चीज की कोई कमी नहीं थी। घटना के संबंध में देहात कोतवाली इंस्पेक्टर मिथलेश सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला है। परिजन कारण नहीं बता पा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed