फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Inter student commits suicide by hanging

इंटर के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Fri, 11 Mar 2022 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Inter student commits suicide by hanging
बांदा/बबेरू। घर में इंटर के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। देर तक मोबाइल फोन न उठने पर परिजन घर पहुंचे तो शव फंदे पर लटका मिला। उधर, अलग-अलग घटनाओं में किशोर व किशोरी समेत छह लोगों ने जह खाकर जान देने की कोशिश की। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के भदेहदू गांव निवासी अखिलेश (18) पुत्र सदाशिव बबेरू के आंबेडकर नगर स्थित मकान में अकेले रहकर पढ़ाई करता था। वह विद्या मंदिर इंटक कालेज, बबेरू में इंटर का छात्र था। शुक्रवार सुबह परिजनों ने हालचाल जानने के लिए उसके मोबाइल पर कॉल की।
विज्ञापन

जब देर तक फोन नहीं उठा तो अनहोनी की आशंका पर परिजन भदेहदू गांव से आंबेडकर नगर पहुंचे तो कमरे में अखिलेश का शव पंखे में अंगौछे के सहारे फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पिता सदाशिव ने बताया कि अखिलेश इंटर का छात्र था। दो भाई व बहनों में छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन घटना की वजह स्पष्ट नहीं बता सके। इंस्पेक्टर बांके बिहारी ने बताया कि आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है, जांच की जा रही है।
उधर, शहर के छाबी तालाब निवासी काजल (14) ने गुरुवार रात घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कंचन पुरवा में कमल (17), प्रेमपुर (गिरवां) गांव निवासी वंदना (25), कालिंजर निवासी राम देवी (25) और गोयरा मुगली (मटौंध) गांव निवासी अंजुम (25) व देवखेर (बदौसा) गांव निवासी रामा (45) ने भी किसी मानसिक तनाव में जहर खा लिया। किसी भी घटना में परिजन वजह नहीं बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed