फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Inspector accused of tampering with phone data and slapping

Banda News: दरोगा पर फोन के डाटा से छेड़छाड़ और थप्पड़ मारने का आरोप

Mon, 04 Sep 2023 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Inspector accused of tampering with phone data and slapping
बांदा। तिंदवारी थाने के एक दरोगा पर थप्पड़ मारने और फोन के डाटा से छेड़छाड़ कर सबूत मिटाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसपी से की है। दरोगा ने आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन

तिंदवारी थाना क्षेत्र के वासिलपुर निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि कुरसेजा चौकी इंचार्ज राजेश कुमार मौर्य ने चौकी पर बुलाकर उससे अभद्रता की और थप्पड़ मारा। इससे उसकी आंख में चोट आ गई। इस करतूत की रिकार्डिंग जब फोन में की तो उन्होंने फोन छीनते हुए उसमें मौजूद सभी साक्ष्य मिटा दिए। एसपी से शिकायत में जांच कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

उधर, एसआई राजेश कुमार मौर्य का कहना है कि आरोप निराधार हैं। महेंद्र सिंह का गांव के राम कृपाल वर्मा से जमीन का विवाद है। महेंद्र सिंह के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत प्रार्थना पत्र भी चौकी में आया है। दोनों पक्षों को समझाने के लिए चौकी बुलाने का प्रयास किया जा रहा था। महेंद्र सिंह को समाधान दिवस में भी बुलाया गया। जब वह आए तो उन्होंने दूसरे पक्ष के साथ अभद्रता की। इस पर 151 के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस की ओर से कोई अभद्रता या फोन से छेड़छाड़ नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed