फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Innocent from poison, woman dies due to head injury

जहर से मासूम, सिर में चोट से महिला की मौत

Sat, 11 Sep 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Innocent from poison, woman dies due to head injury
बांदा। खेल-खेल में जहरीला पदार्थ पीने से मासूम की मौत हो गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम के शव घर ले गए। एक अन्य घटना में गिरने से सिर में गंभीर चोट आने पर महिला की मौत हो गई। शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

मटौंध थाना क्षेत्र के गोयरा मुगली गांव निवासी नूर मोहम्मद के चार वर्षीय पुत्र शोएब ने शुक्रवार की रात खेलते समय जहरीला पदार्थ पी लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालों को जानकारी हुई और उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम न कराने की बात कही और शव घर ले गए। उधर, कोतवाली नगर क्षेत्र के तिंदवारा गांव निवासी रामसजीवन की पत्नी शिवकुमारी (65) की शनिवार को सुबह जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि कामकाज करते समय गिरने से गंभीर चोट आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed