फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Innocent death, four injured in banda

बांदा: भाजपा की झंडी लगी कार झोपड़ी में घुसी, मासूम की मौत, चार घायल

Wed, 23 Jun 2021 10:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 23 Jun 2021 10:22 PM IST
सार

बदौसा रोड पावर हाउस के पास अगला पहिया पंक्चर हो जाने से तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे झोपड़ी में घुस गई। झोपड़ी के बाहर सो रहे एक माह के मासूम पप्पू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Innocent death, four injured in banda
कार झोपड़ी में घुसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर भाजपा की झंडी लगी कार पंक्चर हो जाने पर सड़क किनारे झोपड़ी में जा घुसी, जिसमें एक माह के मासूम की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। कार मालिक को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन


अतर्रा नगर निवासी पूरा परिवार कार में चित्रकूट से वापस आ रहे थे। बुधवार को सुबह बदौसा रोड पावर हाउस के पास अगला पहिया पंक्चर हो जाने से तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे झोपड़ी में घुस गई। झोपड़ी के बाहर सो रहे एक माह के मासूम पप्पू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


उसकी मां नगीना, सोनी, मीरा व तुलसीदास भी घायल हो गए। इनमें दो को ज्यादा चोटें आईं। उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। राहगीरों ने वाहन चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। उधर, मृतक बच्चे की मां नगीना का आरोप है कि महिला द्वारा कार चलाना सीखने के दौरान यह हादसा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अतर्रा इंस्पेक्टर अरविंद सिंह गौर ने बताया कि कार अतर्रा नगर निवासी अनुराग गुप्ता की बताई गई है। कार मालिक को हिरासत में ले लिया गया है। फिलहाल मृतक के परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। कार पर लगे भाजपा के झंडे के सवाल पर कहा कि अक्सर सत्ताधारी दल का झंडा लोग लगा लेते हैं। अनुराग भाजपा का नेता है या नहीं, इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed