{"_id":"6581e1e068027105f30f6a7e","slug":"innocent-child-suffering-from-pneumonia-dies-71-children-reach-hospital-banda-news-c-12-1-knp1074-515287-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: निमोनिया पीड़ित मासूम की मौत, 71 बच्चे पहुंचे अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: निमोनिया पीड़ित मासूम की मौत, 71 बच्चे पहुंचे अस्पताल
Wed, 20 Dec 2023 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 20 Dec 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। ठंड बढ़ने के साथ ही बाल रोगियों का इलाज कराने के लिए परिजन अस्पताल पहुंच रहे हैं। मंगलवार को निमोनिया से ग्रसित एक मासूम की मौत हो गई जबकि मंगलवार को बुखार, कोल्ड डायरिया, निमोनिया से पीड़ित 71 बच्चों को लेकर अभिभावक इलाज कराने पहुंचे। कड़ाके की ठंड में जरा सी असावधानी बच्चों के लिए मुसीबत बन रही है।
पहाड़ों में बर्फबारी के साथ ही मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने लगी है। मौसम में यह तब्दीली नवजात शिशुओं, बुजुर्गों के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है। कुंजनपुरवा निवासी सुनील कुमार के डेढ़ साल के पुत्र प्रांशु को दो दिनों से ठंड लगने से निमोनिया की शिकायत थी। परिजन इलाज कराने ले जा रहे थे तो अस्पताल पहुंचने के पूर्व ही उसकी मौत हो गई।
बच्चों का इलाज कराने पहुंच परिजन
शहर के तरौहां निवासी नत्थू प्रसाद अपने दो बच्चियों अनामिका व हिमांशी को लेकर इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल लाए। बताया कि तीन दिनों से उसकी दो पुत्रियों को बुखार है। भैसौंधा गांव के अशोक कुमार ने बताया कि पुत्री विद्या व वीरा का इलाज कराने के लिए आए हैं। डॉक्टरों को दिखाने पर बताया गया कि जुकाम है।
विज्ञापन
वर्जन
डॉक्टर एन के सिंह ने बताया कि मंगलवार को 71 बाल रोगी इलाज कराने के लिए आए हैं। जिसमें से 31 बाल रोगियों का इलाज डॉ. हरिश्चंद अग्रवाल ने किया। अन्य मरीजों का इलाज उन्होंने किया है। बताया कि इन दिनों सर्दी बुखार, जुकाम, व डायरियां के बाल रोगी ज्यादा आ रहे है। बच्चों को ऊनी कपड़े पहनाएं। गर्म पानी से स्नान कराएं। जुकाम होने पर गर्म पानी से स्नान कराएं।