फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Injuring the shopkeeper and looted the money and chain

दुकानदार को घायल कर रुपये व चेन लूटी

Mon, 26 Jul 2021 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Injuring the shopkeeper and looted the money and chain
मटौंध। कबरई सीमा पर स्थित टायर पंक्चर दुकान में धावा बोलकर तीन बाइक सवार बदमाशों ने दुकानदार को धारदार हथियार से घायल कर दिया। दुकानदार ने रुपये और सोने की चेन लूटकर ले जाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

घुरहा थोक निवासी अवधेश कुशवाहा ने कबरई थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह कबरई सीमा पर टायर पंक्चर की दुकान है। रविवार की रात दुकान के बाहर हमीरपुर के बिवांर छानी बुजुर्ग गांव निवासी भांजा सुरेश कुमार सो रहा था। वह दुकान के अंदर लेटा था। रात करीब तीन बजे बाइक सवार तीन बदमाश आए और मुंह दबाकर भांजे की तलाशी लेने लगे।
विज्ञापन

शोर मचाने पर जब वह बाहर निकला तो बदमाशों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। रुपये और चेन लूट ली। शोर सुनकर अन्य लोग दौड़े तो बदमाश बाइक छोड़कर भाग गए। पुलिस ने घायल दुकानदार को सीएचसी पहुंचाया। कबरई एसओ दिनेश सिंह ने बताया कि तीन बदमाशों में दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक की तलाश की जा रही है। मौके से बाइक बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed