{"_id":"60f9b0ec8ebc3e79b36d5759","slug":"indecency-from-the-mineral-inspector-who-came-out-to-prevent-overloading-banda-news-knp641805010","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोडिंग रोकने निकले खनिज निरीक्षक से अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोडिंग रोकने निकले खनिज निरीक्षक से अभद्रता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरैनी। बालू के अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई के लिए निकले खनिज निरीक्षक को खनन करने वालों और ग्रामीणों ने घेर लिया। उनके साथ अभद्रता भी की। कुछ अपने को ग्रामीण बताकर आरोप लगा रहे हैं कि पकड़े जाने के डर से भाग रहे ट्रकों ने उनकी दो भैंसें कुचल गईं। बाकायदा इसका वीडियो बनाकर वायरल किया गया।
इस बाबत अपर जिलाधिकारी का कहना है कि ओवरलोड ट्रक पकड़े जाने पर यह हरकत की गई। जांच की जा रही है। मंगलवार की रात खनिज निरीक्षक सुरक्षा कर्मियों के साथ ओवरलोडिंग के खिलाफ धरपकड़ अभियान में निकले थे।
सीमावर्ती मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में स्थित बरौली गांव केन नदी घाट पहुंच गए। अधिकारी के पहुंचने पर बालू खनन कराने वालों और ट्रक चालकों में हड़कंप मच गया। कुछ ट्रक लेकर भाग गए। इसी बीच खदान में मौजूद लोगों और ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। उनके साथ अभद्रता की गई। वायरल वीडियो में कुछ धमकी भरे लहजे में बार-बार यह कह रहे हैं कि वह यहां कैसे आ गए। रुपये वसूलने आए हैं।
विज्ञापन
हालांकि, वीडियो में खनिज निरीक्षक रास्ता भूलने की बात कहते नजर आ रहे हैं, लेकिन उनकी सफाई को बालू खनन कराने वालों और ट्रक चालकों ने नकार दिया। निरीक्षक के साथ मौजूद पुलिस कर्मियों के समझाने पर मामला शांत हुआ।
इस बाबत अपर जिलाधिकारी संतोष बहादुर सिंह ने कहा कि खनिज निरीक्षक जितेंद्र कुमार ओवरलोडिंग की जांच में निकले थे। उन्होंने आठ ओवरलोड ट्रकों का चालान कर दिया। इस कार्रवाई से कुछ लोग भड़क गए। उन्होंने खनिज निरीक्षक से बात की है। जांच की जा रही है।