{"_id":"5a21b0e24f1c1bd1408ba602","slug":"increasing-hiv-positive-in-banda","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा में बढ़ रहे एचआईवी पाजिटिव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा में बढ़ रहे एचआईवी पाजिटिव
अमर उजाला ब्यूरो बांदा
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
राजादेवी डिग्री कालेज में एड्स दिवस गोष्ठी पर प्रतिभागियों को सम्मानित करते अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिला अस्पताल में गोष्ठी में विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव खलीकुज्जमा ने कहा कि पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव से देश में अवैध यौन संबंध बढ़े हैं। यही एड्स का मुख्य कारण है। उन्होंने जनवरी में रक्तदान शिविर आयोजित कराने व उसमें खुद रक्तदान करने की घोषणा की। प्रभारी सीएमओ डॉ.बीपी सिंह ने बताया कि इसका अभी तक टीका नहीं बना। सावधानी ही बचाव है। डॉ.जनार्दन प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि देश में एड्स से सर्वाधिक प्रभावित जिलों में बांदा भी है। कार्यक्रम प्रबंधक डॉ.बृजेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में 795 एड्स मरीज हैं। इनमें 456 पुरुष व 32 बच्चे भी शामिल हैं। डॉ.एसके वाजपेयी, मुन्नालाल, डॉ.आरएन प्रसाद आदि मौजूद रहे।
जिला एड्स सोसायटी के तत्वावधान में राजादेवी डिग्री कॉलेज में जागरूकता गोष्ठी व पोस्टर प्रतियोगिता हुई। सौम्या प्रथम, प्रियंका सिंह द्वितीय व दादूराम तृतीय रहे। प्रधानाचार्य डॉ.मेजर शैलेंद्र सिंह, डॉ.भगवती प्रसाद वर्मा, डॉ.रामनारायण प्रसाद, डॉ.गोविंद दीक्षित, प्रिया दीक्षित, डॉ.दीप्ति द्विवेदी, डॉ.सुशील कुमार आदि रहे। राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय में एनएसएस इकाई प्रथम व द्वितीय ने बिसंडी में शिविर लगाया। ग्रामीणों को स्वच्छता व एड्स से बचाव की जानकारी दी। संचालन कार्यक्रम अधिकारी छोटेलाल ने किया। राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में स्वयं सेवी छात्राओं ने डॉ.सबीहा रहमानी की अगुवाई में एड्स जागरूकता रैली निकाली। कहानी प्रतियोगिता व संगोष्ठी हुई। ज्योति मिश्रा, प्राचार्य रजनी भार्गव, डॉ.अंकिता तिवारी, डॉ.माया वर्मा रहीं। राजकीय महाविद्यालय पिपरहरी (तिंदवारी) में प्राचार्य डॉ.प्रेमलता ने एड्स जागरूकता गोष्ठी में इससे बचने के तरीके बताए। प्रवक्ता डॉ.सुशील कुमार यादव, डॉ.विनोद कुमार, डॉ.भूपनारायण सिंह, रमेश कुमार, अजय प्रताप आदि रहे। एकलव्य महाविद्यालय दुरेड़ी की एनएसएस इकाई ने दुरेड़ी गांव में शिविर लगाया। डॉ.कृष्णपाल सिंह व लाल बहादुर के नेतृत्व में रैली निकाली। छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक पेश किया। डॉ.खुर्रम शाह आदि मौजूद रहे।